Traffic Jam in Chahniya Vehicles Stranded for Two Hours Amidst Heat चहनिया चौराहे पर दो घंटे तक जाम में फंसे रहे वाहन सवार, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsTraffic Jam in Chahniya Vehicles Stranded for Two Hours Amidst Heat

चहनिया चौराहे पर दो घंटे तक जाम में फंसे रहे वाहन सवार

Chandauli News - फोटो 17: चहनिया चौराहे पर जाम में फंसे वाहन सवार। चहनिया चौराहे पर दो घंटे तक जाम में फंसे रहे वाहन सवार चहनिया चौराहे पर दो घंटे तक जाम में फंसे रहे

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीMon, 12 May 2025 02:45 AM
share Share
Follow Us on
चहनिया चौराहे पर दो घंटे तक जाम में फंसे रहे वाहन सवार

चहनिया,हिन्दुस्तान संवाद। चहनिया कस्बा में रविवार को मार्ग निर्माण के दौरान लगे जाम में दो घंटे तक वाहन सवार फंसे रहे। इस दौरान भीषण गर्मी में वाहन सवार बेहाल दिखे। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद जाम को छुया। इसके बाद लोग राहत की सांस लिये। चहनिया कस्बा में कार्यदायी संस्था द्वारा हाइवे का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। चौराहे पर बलुआ और धानापुर मार्ग दोनों तरफ सड़क के आधा हिस्सा में नाली का निर्माण कराया गया है। दूसरी तरफ सकलडीहा मार्ग पर शनिवार की रात्रि में चौराहे तक करीब डेढ़ सौ मीटर ढलाई हुई है। एक तरफ मार्ग चालू होने के कारण लोगों को घण्टों जाम से जूझना पड़ा।

सुबह 9 बजे जाम लगना शुरू हुआ। सकलडीहा मार्ग से लेकर बलुआ,सैदपुर,धानापुर और पीडीडीयू नगर मार्ग पर लम्बा जाम लग गया। कस्बा में कड़ी धूप में लोग चींटी की चाल चलते नजर आये। शुक्र है कि रविवार के कारण स्कूल बंद रहा नहीं तो राहगीरों के साथ बाइक पर बैठे बच्चों,महिलाओं और ग्रामीणों का हाल बेहाल रहता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।