सीता नवमी पर कार्यक्रम
फोटो- 60 पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पोलोग्राम दुर्गामंदिर गुलाबबाग में माता सीता के प्राकट्य दिवस सीता नवमी के शुभ अवसर पर जिला विश्व हिन्दू प

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पोलोग्राम दुर्गामंदिर गुलाबबाग में माता सीता के प्राकट्य दिवस सीता नवमी के शुभ अवसर पर जिला विश्व हिन्दू परिषद् की दुर्गावाहिनी मातृशक्ति द्वारा आयोजन किया गया। आयोजन की अध्यक्षता दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका प्रिया कुमारी ने किया। कार्यक्रम में मां सीता की पूजा अर्चना और आरती के साथ-साथ भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बहनें उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य मां सीता के जीवन मूल्यों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना था। साथ ही विहिप दुर्गा वाहिनी द्वारा माता सीता के जीवन बिंदुओं जन्म, शिक्षा, सामाजिक जीवन, वन गमन,लंका में अपने चरित्र को रावण के समक्ष एक सशक्त नारी के रूप में प्रस्तुत किया,राम राज्य की स्थापना में सशक्त,चरित्रवान,शिक्षित,स्वाभिमानी नारी की भूमिका को सबों के समक्ष संक्षिप्त रूप से बताया।
जिला संयोजिका द्वारा आरती,पूर्णता मंत्र,जय घोष,प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से विहिप जिला मंत्री राणा गौतम सिंह, बजरंगदल जिला संयोजक गुड्डू पटेल, प्रिया कुमारी जिला संयोजिका ,निकिता पोद्दार नगर सह सयोजिका,कोमल कुमारी ,छोटी कुमारी,मोनिका कुमारी, नंदनी कुमारी, प्रियंका कुमारी, मधु कुमारी, मातृशक्ति से शांति देवी, रानी देवी, चमेली देवी, सुमित्रा देवी, मुन्नी देवी, ननकी देवी, रेशम देवी, गीता देवी, कोमल देवी, पूनम देवी, काजल देवी , रीना देवी, बजरंग दल के चंदन राज, रोशन कुमार, वैभव सिंह, दिलीप कुमार, मयंक कुमार, रवि कुमार व विहिप बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।