Four Injured in Auto Rickshaw Accident Near FCI Godown in Duldhipur तेज रफ्तार वाहन ने आटो में मारी टक्कर, चार घायल, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsFour Injured in Auto Rickshaw Accident Near FCI Godown in Duldhipur

तेज रफ्तार वाहन ने आटो में मारी टक्कर, चार घायल

Chandauli News - दुलहीपुर में गुरुवार को एक तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया। इस सड़क हादसे में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीFri, 16 May 2025 03:31 AM
share Share
Follow Us on
तेज रफ्तार वाहन ने आटो में मारी टक्कर, चार घायल

दुलहीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दुलहीपुर चौकी अंतर्गत गुरुवार को आटो रिक्शा में तेज रफ्तार वाहन ने एफसीआई गोदाम के पास धक्का मार दिया। जिससे आटो पलट गया। सड़क हादसे में महिला सहित चार लोग घायल हो गये। सभी घायलों को समीप के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अलीनगर थाना क्षेत्र के पचपेड़वा निवासी सुशील शर्मा के परिवार के लोग पीडीडीयू नगर से ऑटो रिक्शा में सवार होकर वाराणसी के पीलीकोठी स्थित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी बीच करवत के पास एफसीआई गोदाम के पास तेज रफ्तार दूसरे वाहन ने ऑटो रिक्शा में धक्का मार दिया।

जिसमें सीमा शर्मा, आंचल शर्मा, रिया शर्मा, और हर्ष शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गये। जिनका इलाज दुलहीपुर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मौके से ऑटो रिक्शा चालक वहां से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।