Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़चंदौलीBajrang Dal Appoints Manoj Srivastava as Baburi Chief Amid Expansion Plans

बजरंग वाहिनी प्रमुख बने मनोज

अखिल भारतीय बजरंग वाहिनी के राष्ट्रीय प्रमुख अरविंद श्रीवास्तव ने मनोज श्रीवास्तव को बबुरी का प्रमुख मनोनीत किया है। संगठन की बैठक में जनकल्याण, गौ रक्षा, नारी रक्षा और राष्ट्रवाद पर चर्चा हुई। शीघ्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीMon, 16 Sep 2024 12:28 PM
share Share

बबुरी, हिन्दुस्तान संवाद। अखिल भारतीय बजरंग वाहिनी के राष्ट्रीय प्रमुख अरविंद श्रीवास्तव ने बबुरी निवासी मनोज श्रीवास्तव को बबुरी का प्रमुख मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर संगठन के सदस्यों ने खुशी जताई है। मनोनीत जिला प्रमुख ने बताया कि शीघ्र ही जिला टीम का विस्तार कर संगठन के उच्च पदाधिकारियों को सूची भेज दी जाएगी। इससे पहले अखिल भारतीय बजरंग वाहिनी जिला शाखा बबुरी की बैठक राष्ट्रीय उपप्रमुख विकास श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। जिसमे संगठन के विस्तार के साथ-साथ जनकल्याण, गौ रक्षा, नारी रक्षा, सनातन धर्म कि रक्षा और भारत माता के मान सम्मान और राष्ट्रवाद को स्थापित करने के विषय में चर्चा हुई। इस बैठक में संगठन को पूरे चंदौली में बूथ लेबल तक गठित करने की रणनीति पर विचार विमर्श के साथ साथ संकल्प लिया गया। इस दौरान संगठन के चंदौली प्रमुख शैलेश यादव, जिला उपप्रमुख रोहित श्रीवास्तव, जिला प्रवक्ता आलोक श्रीवास्तव, तिलक कुमार सिंह, सुरेन्द्र कुमार, रितेश कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें