शर्मनाक : रिश्ते के दादा ने अगवा कर किशोरी से किया दुष्कर्म
Bulandsehar News - जहांगीराबाद में एक रिश्ते के दादा ने 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल परीक्षण में किशोरी 6 माह की गर्भवती पाई गई। मामले में...

जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में रिश्ते का दादा किशोरी का अपहरण कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पेट दर्द की शिकायत होने पर पीड़िता का अल्ट्रासाउंड कराया गया, जिसमें वह छह माह की गर्भवती निकली। पुलिस ने अब मुकदमे में पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं की वृद्धि की है। आरोपी पिछले सात माह से किशोरी से दुष्कर्म करता चला आ रहा था। जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने 20 अप्रैल को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री गायब हो गई है।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस की जांच में किशोरी के ही रिश्ते में लगने वाले 25 वर्षीय दादा द्वारा अपहरण की बात सामने आई। 8 मई को पुलिस ने किशोरी को बरामद कर अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी और थाने में बयान दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक किशोरी को पेट में दर्द की शिकायत हुई, जिस पर उसका अल्ट्रासाउंड कराया तो किशोरी 6 माह की गर्भवती पाई गई। पुलिस ने मामले में पोक्सो और दुष्कर्म की धाराओं की वृद्धि की है। कई दिन तक परिजनों को गुमराह करता रहा आरोपी किशोरी के पिता ने बताया कि आरोपी से जब उसकी बेटी के अपहरण कर ले जाने के बारे में जानकारी की तो उसने साफ इनकार कर दिया और कहा कि वह रिश्ते में उसका दादा लगता है, वह ऐसा कैसे कर सकता है। इसके बाद वह गांव भी आता जाता रहा। जिससे परिजनों को उस पर शक न हो। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के बयानों के बाद आरोपी द्वारा दुष्कर्म और अपहरण की पुष्टि हो गई। आरोपी की पत्नी के जापे में घर जाती रहती थी पीड़िता जानकारी के मुताबिक करीब एक साल पहले आरोपी की पत्नी का प्रसव हुआ था। 25 वर्षीय आरोपी पीड़िता का रिश्ते में दादा लगता है। इसके आरोपी की पत्नी के जापे में पीड़िता अपनी मां के साथ आरोपी के घर जाती रहती थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे अपने झांसे में लेकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया था। लगातार वह उसके साथ दुष्कर्म करता चला आ रहा था। लापता होने के 5 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा जानकारी के मुताबिक 15 अप्रैल की सुबह किशोरी संदिग्ध हालत में लापता हो गई थी। करीब 3 दिन तक पीड़ित ने किशोरी को रिश्तेदारी और अन्य परिचितों के यहां तलाश किया था। 5 दिन बाद 20 अप्रैल को पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। कोट - तहरीर मिलते ही मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। किशोरी को बरामद कर मेडिकल कराया गया, जिसमें वह गर्भवती पाई गई। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। -रामफल सिंह, प्रभारी निरीक्षक जहांगीराबाद कोतवाली
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।