व्यापारियों को बताये जीएसटी में पंजीयन के लाभ
Bijnor News - मंडल जीएसटी कार्यालय नजीबाबाद में व्यापारियों के साथ संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें व्यापारियों की कर संबंधी समस्याओं को सुना गया और अधिकारियों ने समाधान प्रदान किया। व्यापारियों को जीएसटी में...

मंडल जीएसटी कार्यालय नजीबाबाद में व्यापारियों के साथ परिचर्चा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें व्यापारियों की कर संबधी समस्याओं को सुना गया और अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण किया। मण्डल कार्यालय राज्य कर नजीबाबाद में राजीव आर्थर, संयुक्त आयुक्त कार्यपालक राज्य कर बिजनौर की अध्यक्षता व शैलेन्द्र सिंह उपायुक्त राज्य कर, नजीबाबाद के संयोजन में व्यापारियों के साथ परिचर्चा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें व्यापारियों की कर संबधी समस्याओं को सुना गया। संगोष्ठी में अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण किया। व्यापारियों को जीएसटी में पंजीयन से होने वाले लाभ की जानकारी दी। अधिक से अधिक पंजीयन के लिए व्यापारियों को जागरूक किया गया।
राकेश कुमार यादव, सहायक आयुक्त राज्यकर, दीप्ति गुप्ता, सहायक आयुक्त, रमेश कुमार सिंह, सहायक आयुक्त, संतोष कुमार, राजपाल सिंह एवं व्यापार मण्डल की ओर से शिव कुमार महेश्वरी, संजीव अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, इन्दु राजपूत, कमल बन्धु, संजीव महेश्वरी, राजेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।