हिन्दुस्तान मेधावियों का 23 को करेगा सम्मान
Bareily News - फोटो लगा लें :: आपका अपना समाचार पत्र ‘हिन्दुस्तान हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने जा रहा है। इसमें यूपी बोर्ड, सीबी

लोगो लगा लें : - कक्षा 10 में 80 और कक्षा 12 में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित - जीआईसी ऑडिटोरियम में 23 मई को सुबह 10:00 बजे से होगा कार्यक्रम बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। आपका अपना समाचार पत्र ‘हिन्दुस्तान हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने जा रहा है। इसमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई, सीआईएससीई में इस वर्ष अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए छात्रों का रजिस्ट्रेशन जारी है। ‘हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान 2025 का आयोजन बरेली सिटी ऑडिटोरियम (जीआईसी) में 23 मई को सुबह 10 बजे से किया जाएगा।
इस वर्ष दसवीं में 80 फीसदी व 12वीं में 75 फीसदी से अधिक अंक पाकर उत्तीर्ण मेधावियों का उत्साहवर्धन करने के लिए हिन्दुस्तान समाचार पत्र यह आयोजन कर रहा है। प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मिलित होने के लिए छात्रों से गूगल फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। उसी गूगल फॉर्म के माध्यम से छात्रों का पंजीकरण भी किया जा रहा है। ‘हिन्दुस्तान समाचार पत्र यह कार्यक्रम एसआरएमएस और बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग से कर रहा है। इसमें भाग लेने वाले सभी छात्रों को एसआरएमएस की स्कॉलरशिप प्रतियोगिता में भी नि:शुल्क रूप से शामिल होने का मौका मिलेगा। इस प्रतियोगिता में जीतने वाले मेधावी छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप मिलेगी। अधिक जानकारी व फ्री रजिस्ट्रेशन के लिए 9891644387 पर संपर्क भी किया जा सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।