Four Injured in Road Accidents on Bareilly-Badaun Highway अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsFour Injured in Road Accidents on Bareilly-Badaun Highway

अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल

Bareily News - बरेली-बदायूं हाईवे पर गुरुवार रात विभिन्न स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर और पिकअप चालक मौके से फरार हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बाईक को कब्जे...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीSat, 17 May 2025 06:36 AM
share Share
Follow Us on
अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल

बरेली-बदायूं हाईवे पर गुरुवार की रात अलग-अलग स्थानों पर मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर चालक और पिकअप चालक हादसे के बाद मौके से वाहन लेकर फरार हो गए। गांव बल्लिया के दन्ने बाल्मीकि अपने भतीजे विनोद कुमार के साथ बाइक से बदायूं की तरफ से घर लौट रहे थे। बरेली-बदायूं हाईवे पर पुठी मोड़ के पास तेज गति से आये ट्रैक्टर ने कट से निकलते हुए बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें चाचा-भतीजे घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक वाहन को लेकर भाग गया, पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर बाइक कब्जे में ली।

वहीं थाना भुता के गांव मगरासा के गंगेश कश्यप ने बताया कि गांव महेशपुर से भमोरा के गांव सिरोही के तुलाराम कश्यप के घर गुरुवार को बेटी की बारात आई थी, उसी बारात में उनका बेटा विशाल कश्यप अपने दोस्त राजीव के साथ बाइक से आया था। खाना खाने के बाद वह अपने दोस्त के साथ रात में वापस घर लौट रहा था, तभी भमोरा चौराहे पर बरेली की ओर से आई पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने अलग-अलग निजी अस्पतालों में दोनों को भर्ती कराया। पुलिस ने उसकी बाइक कब्जे में लेकर घरवालों को सूचना दी। गंगेश ने अज्ञात पिकअप चालक पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।