पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगा की खुदकुशी
Banda News - बांदा। संवाददाता पत्नी से हुई नोकझोंक के बाद पति ने कमरे के अंदर रस्सी

बांदा। संवाददाता पत्नी से हुई नोकझोंक के बाद पति ने कमरे के अंदर रस्सी से फांसी लगाकर खुकदुशी कर ली। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। तिंदवारी थानाक्षेत्र के मूंगुस गांव निवासी 28 वर्षीय दीपक पुत्र अशोक आरख सूरत में काम करता था। पांच दिन पहले सूरत से कमाकर गांव आया था। गुरुवार दोपहर वह अपनी पत्नी मालती के साथ कमरे में बैठा था। किसी बात को लेकर मालती से विवाद हो गया। मालती कमरे से बाहर निकल आई। इसी बीच सूना मौका देखा दीपक ने कमरे के अंदर पंखा के हुक के सहारे नायलॉन की रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
शाम को बड़ी बेटी माही को कोचिंग पढ़ने जाना था। किताबें कमरे के अंदर रखी थीं। किताबें निकालने के लिए कुंड़ी खटखटाई। लेकिन अंदर से कोई हरकत नहीं हुई। खिड़की से झांक कर देखा तो पिता का शव फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही वह चीख पड़ी। हल्ला-गुहार मचने पर आसपास के लोग और घरवाले जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोलकर शव को बाहर निकाला। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने बताया कि किसी बात को लेकर बहू और बेटे में विवाद हो गया था। इसी के चलते बेटे ने यह घटना अंजाम दी। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। वह अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बेटी छोड़ गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।