वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ हवन पूजन
Balrampur News - बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर खाकी दास बाबा मंदिर में हवन-पूजन का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य यजमान अर्पित गुप्ता रहे, जबकि पंडित दयानंद शास्त्री ने वैदिक मंत्रों के साथ हवन संपन्न कराया। उन्होंने हवन के...

उतरौला, संवाददाता। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री बालाजी मंदिर स्थित खाकी दास बाबा मंदिर प्रांगण में हवन-पूजन व अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य यजमान श्री बालाजी सेवा समिति उतरौला के सोशल मीडिया प्रभारी अर्पित गुप्ता रहे। कार्यक्रम के दौरान मंदिर मुख्य पुजारी पंडित दयानंद शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन संपन्न कराया। पंडित दयानंद शास्त्री ने हवन के महत्व को बताते हुए कहा कि माह में एक बार देवताओं को प्रसन्न करने के लिए हवन अवश्य करना चाहिए। इससे देवताओं की कृपा बनी रहती है और समस्त परिवार का कल्याण होता है।
इस अवसर पर पुरुष, महिलाएं, युवा और बालक-बालिकाओं ने हवन-पूजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री बालाजी सेवा समिति व जय श्री दु:खहरण नाथ सेवा समिति उतरौला के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। उपस्थित गणमान्य लोगों में महंत मयंक गिरि, पुजारी अरुण गिरि, राजन श्रीवास्तव, संतोष कसौधन, मनोज सोनी, संतोष सोनी, बृजेश गुप्ता, अजय चौरसिया, विजय श्रीवास्तव, अभिषेक सोनी, गोवर्धन गुप्ता, सर्वेश यादव और आर्यन गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक तिथियों पर भी विशेष अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक आयोजनों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।