गन्ना फसल का निरीक्षण करने पहुंची सर्वे टीम
Bagpat News - भैंसाना मिल अधिकारियों ने मंगलवार को कई गांवों में गन्ना फसल का निरीक्षण किया। वहीं सर्वे टीम से भी जानकारी जुटाई गई।भैंसाना मिल अधिकारियों ने मंगल

भैंसाना मिल अधिकारियों ने मंगलवार को कई गांवों में गन्ना फसल का निरीक्षण किया। वहीं सर्वे टीम से भी जानकारी जुटाई गई। भैंसाना मिल अधिकारियों ने मंगलवार को गांगनौली, मौजिजाबाद नांगल,आदमपुर, दोघट,दाहा धनौरा टीकरी आदि गांवों के जंगल में खड़ी गन्ना फसल का निरीक्षण किया। वहीं गन्ना सर्वे कार्य कराने में लगी टीमों से जानकारी जुटाई गई। भैंसाना मिल के गन्ना प्रबंधक योगेंद्र डबास ने किसानों के साथ खेतों में गन्ना फसल को देखा तथा बताया की इस समय टॉप बोरर,चोटी बेशक कीट का असर गन्ना फसल में दिखाई देने लगा है। इसकी रोकथाम समय रहते कर ली गई तो फसल को होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है।
किसान अपने खेतों में फरटेरा व कोराजन का प्रयोग करें। ताकि फसल पर कीट के प्रकोप को रोका जा सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।