ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार दादा की मौत
Azamgarh News - आजमगढ़ में एक ट्रक की टक्कर से 70 वर्षीय रमाकांत तिवारी की मौत हो गई, जबकि उनके पौत्र आलोक तिवारी घायल हो गए। दोनों पूजा करके लौट रहे थे। दूसरी घटना में एक टेंपो की टक्कर में 60 वर्षीय मनभावती की इलाज...

आजमगढ़, संवाददाता। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के चेतरा सुल्तापुर के पास ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार दादा की मौत हो गई, जबकि पौत्र घायल हो गया। दोनों पूजा कर घर लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद डंफर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। इसके साथ ही एक अन्य दुर्घटना में दो टेंपो की टक्कर में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। फूलपुर संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के चेतरा सुल्तानपुर निवासी 70 वर्षीय रमाकांत तिवारी पूजापाठ कराते हैं। वे मंगलवार की सुबह अपने पौत्र 17 वर्षीय आलोक तिवारी पुत्र अरुण तिवारी के साथ पूजापाठ करने के लिए गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बनवीरपुर गांव गए थे।
पूजापाठ कराने के बाद दोनो लोग घर लौट रहे थे। घर से 50 मीटर दूर पीछे से आ रहे डंफर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद डंफर चलक वाहन छोड़कर फरार हो गया। रमाकांत तिवारी की मौके पर मौत हो गई। घायल आलोक तिवारी का उपचार चल रहा है। रमाकांत तिवारी के दो पुत्र हैं। घटना के बाद से पत्नी सुशीला सहित परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं। उधर, जौनपुर जनपद के केराकत थाना क्षेत्र के बसगित गांव निवासी 60 वर्षीय मनभावती पत्नी शोभनाथ के परिवार में रविवार को बेटी की शादी थी। कार्यक्रम लालगंज स्थित मैरिज हॉल में आयोजित किया गया था। शादी कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सोमवार की सुबह परिवार के लोग टेंपो से घर लौट रहे थे। देवगांव कोतवाली के बुढ़वा बाबा स्थान के पास दूसरे टेंपो ने टक्कर मार दी थी। जिससे महिला सहित नौ लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मनभावती की उपचार के दौरान सोमवार की रात मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।