Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़बलियाVHP Celebrates 60 Years of Service to Hindu Community at Annual Conference

हिन्दुओं के उत्थान का कार्य करता है विहिप: मंगलदेव

स्थानीय ब्लाक परिसर में विश्व हिन्दू परिषद का स्थापना दिवस और सम्मेलन आयोजित हुआ। जिलाध्यक्ष मंगल देव चौबे ने संगठन की राजनीति से दूर रहने की बात कही और बताया कि विहिप का उद्देश्य हिन्दुओं के उत्थान...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाFri, 6 Sep 2024 12:29 PM
share Share

रेवती, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लाक परिसर में शुक्रवार विश्व हिन्दू परिषद का स्थापना दिवस और सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष मंगल देव चौबे ने कहा कि हमारा संगठन राजनैतिक नहीं है जो सबका साथ और सबका विकास की बात करता है। विहिप केवल हिन्दू की बात करने वालों के साथ रहती है। उन्होंने विहिप के स्थापना के सम्बंध में बताया कि आरएसएस ने 1964 में प्रलोभन देकर हिन्दुओ के धर्मान्तरण को रोकने के लिए एक संगठन विहिप के रूप में खड़ा किया था, तब से अब तक 60 वर्षों से संगठन के कार्यकर्ता उसी मानदंडो पर विश्व के 36 देशों में हिन्दुओं के उत्थान के लिए कार्य करते है। प्रखण्ड अध्यक्ष कुंदन पाण्डेय ने जिलाध्यक्ष सहित पदाधिकारी विवेकानंद पाण्डेय,अजय श्रीवास्तव,कृष्णा शाह,भानु तिवारी आदि को अंगवस्त्रम् से सम्मानित किया इस मौके पर कलयुगी पाण्डेय,पप्पू केशरी,राजू पाण्डेय,टीके गुप्ता,सभासद रुपेश पाण्डेय,अजय वर्मा,घूरा राजभर,राकेश रजक,श्रीप्रकाश साहनी,मुन्ना पाण्डेय के अलावे महिलाएं थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें