धर्म रक्षा को सकार रूप लेते हैं भगवान: सांवरे
Balia News - बलिया में कथावाचक सांवरे महाराज ने श्रद्धालुओं को बताया कि निराकार ब्रह्म ने श्रीकृष्ण रूप में अवतार लिया। उन्होंने कृष्ण जन्म और बाल लीला का संगीतमय वर्णन किया, जिससे श्रोताओं को गहरी प्रेरणा मिली।...

बलिया, संवाददाता। कथावाचक सांवरे महाराज ने श्रद्धालुओं को बताया कि निराकार ब्रह्म ने धर्म की रक्षा के लिए श्रीकृष्ण रूप में अवतिर हुए और प्रेम तथा बाल लीला के जरिए संसार को संदेश दिया था कि वह निराकार होकर भी पापियों का विनाश और धर्म की रक्षा के लिए संसार में साकार रूप लेकर लीलाएं करते हैं। व्यासपीठ का पूजन पूर्व ग्राम प्रधान गुड़िया देवी व मनोज तिवारी टाइगर ने किया। शहर से सटे जीराबस्ती शैलेश तिवारी के दरवाजे पर चल रहे संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन सोमवार की शाम महाराज ने कृष्ण लीला प्रसंग में कहा कि भगवान अजन्मा है और मानव की भांति मां के गर्भ से जन्म नहीं लेते, बल्कि मां के ह्रदय में आकर निज इच्छा से ईश्वर चिन्मय शरीर धारण करते हैं। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्म और बाल लीला प्रसंग का संगीतमयी वर्णन कर श्रोताओं को विभोर कर दिया। इस मौके पर सुनील तिवारी, अरविंद तिवारी, गिरीश तिवारी, हरीश तिवारी, पूर्व प्रमुख ज्ञानेंद्र कुमार राय गुड्डू, पूर्व सभासद आदर्श मिश्रा झब्बू, प्रेमसुख लाल, विनोद लाल, रिषु श्रीवास्तव, संतोष चौरसिया, चंदन सिंह आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।