Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsAkshara Singh Sets the Stage on Fire at Dadri Mela with Bhojpuri Nights

अक्षरा के गीतों से सजी ददरी मेला की शाम

Balia News - बलिया के ददरी मेले में अक्षरा सिंह ने भव्य प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में दर्शकों ने भोजपुरी नाइट्स का आनंद लिया, जहां युवा दर्शक उत्साहित होकर कुर्सियां उछालने लगे। विधायक केतकी सिंह और डीएम प्रवीण...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाMon, 25 Nov 2024 05:48 PM
share Share
Follow Us on
अक्षरा के गीतों से सजी ददरी मेला की शाम

बलिया, वरिष्ठ संवााददाता। ददरी मेला के ऐतिहासिक भारतेंदु मंच पर रविवार रात भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह ने खूब धमाल मचाया। गीतों और नृत्यों से सजे भोजपुरी नाइट्स में दर्शकों ने खूब मस्ती की। कार्यक्रम के अंतिम क्षणों में बेकाबू युवा दर्शकों ने हंगामा भी किया। पंडाल में डांस के दौरान कुर्सियां भी उछाली। कार्यक्रम का शुभारंभ बांसडीह की विधायक केतकी सिंह और डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने भारतेंदु मंच पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सुर संग्राम के प्रतिभागी रह चुके शुभम सिंह ने ‘गणपति बप्पा मोरिया से रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने एक के बाद एक कई भोजपुरी गीतों से युवाओं में जोश भर दिया। सुर संग्राम की फाइनलिस्ट अनामिका त्रिपाठी और गायक निहाल सिंह ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कराया।

इसके बाद मंच पर फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह पहुंचीं। उनके आते ही दर्शकों, खासकर युवाओं ने शोर के बीच तालियों की गूंज से स्वागत किया। अक्षरा ने भी भोजपुरी और हिंदी गानों की शृंखला प्रस्तुत कर सभी का खूब मनोरंजन किया। कई हिट गीतों पर उन्होंने डांस की प्रस्तुति की। भीड़ में शामिल युवाओं ने भी उनका खूब साथ दिया और जमकर ठुमके लगाए।

अक्षरा सिंह के कार्यक्रम के अंतिम क्षणों में भीड़ में पीछे बैठे युवा पहले तो कुर्सियों पर चढ़कर डांस करते दिखे और फिर हवा में खूब कुर्सियां उछालीं। फिल्म अभिनेत्री के साथ सेल्फी लेने के लिए युवाओं में होड़ दिखी और वे मंच की ओर जाने लगे। पुलिस ने उन्हें किसी प्रकार नियंत्रित किया। कार्यक्रम के दौरान सीआरओ त्रिभुवन तथा नपा व अन्य विभागों के अधिकारी थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें