Rahul Singh Patel Appointed Youth Congress In-Charge for Kasba Assembly in Bihar Elections यूथ कांग्रेस के बिहार चुनाव प्रभारी बने राहुल पटेल, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsRahul Singh Patel Appointed Youth Congress In-Charge for Kasba Assembly in Bihar Elections

यूथ कांग्रेस के बिहार चुनाव प्रभारी बने राहुल पटेल

Gangapar News - उरुवा। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रामनगर निवासी राहुल सिंह पटेल विधानसभा अध्यक्ष मेजा यूथ

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारSat, 17 May 2025 03:46 PM
share Share
Follow Us on
यूथ कांग्रेस के बिहार चुनाव प्रभारी बने राहुल पटेल

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रामनगर निवासी राहुल सिंह पटेल विधानसभा अध्यक्ष मेजा यूथ कांग्रेस को इंडियन यूथ कांग्रेस द्वारा कस्बा विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने राहुल सिंह पटेल का अभिनंदन किया। राहुल ने यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जीतेश मिश्रा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने साधारण कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देकर जो विश्वास जताया है,उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करते हुए बिहार में कांग्रेस के लिए बेहतर परिणाम के प्रयास करूंगा। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष महताब अली, सुनील कुमार यादव, आशुतोष पांडेय, बाबा आरिफ़, कासिम, अमन, रोहित, उमेश, विशाल, विकास आदि लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।