गुप्ति सागर महाराज ने किया मंगल प्रवेश
Bagpat News - बड़ौत, संवाददाता।गुप्ति सागर महाराज ने किया मंगल प्रवेशगुप्ति सागर महाराज ने किया मंगल प्रवेशगुप्ति सागर महाराज ने किया मंगल प्रवेशगुप्ति सागर मह

बड़ौत। बामनोली से मंगल विहार करते हुए उपाध्याय गुप्ती सागर महाराज रविवार को बड़ौत पहुंचे। उनके मंगल प्रवेश के दौरान सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। गुप्ती सागर महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। उपाध्याय गुप्ती सागर महाराज ने नगर के 1008 अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर मंडी बड़ौत में मंगल प्रवेश किया। उपाध्याय संघ की मंगल प्रवेश यात्रा बिजरोल रोड से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई श्री अजितनाथ जैन मंदिर पहुंची। जहां पर जैन श्रद्धालुओं द्वारा उपाध्याय श्री का पाद प्रक्षालन किया गया और आरती की गई। उपाध्याय के सानिध्य में जैन श्रद्धालुओं ने अजितनाथ भगवान का अभिषेक किया और शांति धारा की गई।
उसके पश्चात मंदिर में मंगल प्रवचन देते हुए उपाध्याय गुप्ती सागर जी महाराज ने कहा इस समय देश में वातावरण बिगड़ा हुआ है, तो आपको आवश्यकता है जिनेंद्र भगवान की शरण में रहने की। भगवान की शरण में पहुंचते ही सभी संकट दूर हो जाते है। हम सभी को नवकार मंत्र का जाप करके जो देश के वीर सिपाही सीमा पर लड़ रहे हैं, उनके अच्छे स्वास्थ्य हेतु जिनेंद्र भगवान से प्रार्थना करनी चाहिए। उपाध्याय ने कहा कि जीना है तो आज में जियो। भूत या भविष्य में नहीं। जो व्यक्ति पहले ही भविष्य के सपने देखता है भविष्य के लिए संग्रह करता है, वह वास्तव में अपने आज की प्रसन्नता प्राप्त नहीं कर सकता। सभा का संचालन पंडित श्रेयांश जैन ने किया। सभा में सुभाष जैन, राजकुमार जैन, वरदान जैन, सुधीर जैन,आशीष जैन, अंकुर जैन, राकेश जैन, हंस कुमार जैन ,मुकेश जैन, प्रदीप जैन, अनिल जैन, विपिन जैन, विकास जैन आदि उपस्थित रहे। --------
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।