लेखपाल संघ चुनाव में आशीष तीसरी बार बने अध्यक्ष
Siddhart-nagar News - 13 एसआईडीडी 08: शोहरतगढ़ तहसील सभागार में तहसील स्तरीय लेखपाल संघ के नए पदाधिकारी। शोहरतगढ़ तहसील सभागार में

सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। शोहरतगढ़ तहसील सभागार में मंगलवार को तहसील लेखपाल संघ द्विवार्षिक चुनाव जिला उपमंत्री प्रभात सैनी और जिला संगठन मंत्री विपुल तिवारी की देखरेख में सम्पन्न हुआ। इस दौरान लेखपालों ने आशीष संगम के नेतृत्व व संगठन के प्रति निष्ठा व विश्वास जताकर तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना। वहीं रजनीश विश्वकर्मा को तहसील मंत्री, रमेश जायसवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विजय किशोर को कनिष्ठ उपाध्यक्ष,पूजा को उपमंत्री, अखिलेश कुमार चौधरी को कोषाध्यक्ष और पंचम लाल पटेल को निर्विरोध संप्रेक्षक मनोनीत किया गया। नवागत अध्यक्ष आशीष संगम ने कहा कि लेखपालों की समस्याओं को लेकर प्रशासन के समक्ष मजबूती से आवाज उठाया जाएगा।
सेवा शर्तों में सुधार, समय से वेतन भुगतान, पदोन्नति और स्थानीय समस्याओं के समाधान पर संगठन के सहयोग से आवाज उठाया जाएगा। इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, लेखपाल संघ जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्त, रणधीर यादव, आनंद गौतम आदि उपस्थित रहें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।