Colorful Mother s Day Celebration at Indraprastha Little Kingdom इंद्रप्रस्थ लिटिल किंगडम में मना मदर्स डे, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsColorful Mother s Day Celebration at Indraprastha Little Kingdom

इंद्रप्रस्थ लिटिल किंगडम में मना मदर्स डे

Bagpat News - - सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, फैशन शो और खेलों ने बांधा समांइंद्रप्रस्थ लिटिल किंगडम में मना मदर्स डेइंद्रप्रस्थ लिटिल किंगडम में मना मदर्स डेइंद्रप्

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतMon, 12 May 2025 02:47 AM
share Share
Follow Us on
इंद्रप्रस्थ लिटिल किंगडम में मना मदर्स डे

खेकड़ा। इंद्रप्रस्थ लिटिल किंगडम में मदर्स डे के उपलक्ष्य में एक रंगारंग कार्यक्रम हुए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, फैशन शो और मनोरंजक खेलों की श्रृंखला ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में माताओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रबंधक अविका चौधरी ने किया। उन्होने कहा कि मातृत्व के प्रेम और बलिदान को सम्मानित करना कार्यक्रम का उद्देश्य है। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली माताओं के बीच विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिनमें विजेताओं माताओं को रोचक उपाधियों से नवाजा गया। इससे बच्चों में खुशी का संचार हुआ। मोनिका को बॉलीवुड क्वीन, त्रिप्ता डांसिंग क्वीन, दीक्षा त्यागी ड्रामा क्वीन, शालू वर्मा क्वीन ऑफ हार्ट्स, दीक्षा ग्लैमरस मां, मांशी मस्तानी मां और मीनाक्षी का चुलबुली मां का खिताब दिया गया।

मुख्य अतिथि डा. सुनीता सोनल ने विजेताओ को सम्मानित किया। हेड मिस्ट्रेस अर्चना महाजन ने आगंतुकों को आभार जताया। माताओं के बीच हुई इन प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रम में उत्साह और मनोरंजन का नया रंग भर दिया। सभी विजेताओं को सम्मानित कर उनकी प्रतिभा और ऊर्जा की सराहना की गई। कार्यक्रम में डा. कल्पना चौधरी, निशा धामा आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।