Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़आजमगढ़Youth Shot Over Marijuana Dispute in Sidhauna Village Accused Arrested

गांजा न देने पर युवक को मारी गोली, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

महानाजपुर के सिधौना गांव में एक युवक को गांजा न देने पर गोली मारी गई। गोली युवक के सीने में लगी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे बनारस रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया,...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Wed, 18 Sep 2024 09:06 AM
share Share

मेंहनाजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के सिधौना गांव में मंगलवार की रात गांजा न देने पर मनबढ़ ने युवक को गोली मार दी। सीने में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बनारस रेफर किया गया है। उधर, पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की गोली गलने से वह घायल हो गया। सिधौना गांव निवासी 45 वर्षीय ओमकार वनवासी अपने पत्नी व बच्चों के साथ गांव में लकड़ी की आलमारी, दऊरी बनाकर परिवार का भरण पोषण करता है। मंगलवार की शाम को पत्नी की तबियत ठीक नहीं थी। इस पर ओमकार घर के बाहर चूल्हे पर भोजन बना रहा था। इस दौरान बगल का ही श्याम सुंदर वनवासी उसके पास आया और गांजा पीने के लिए कहने लगा। ओमकार वनवासी ने गांजा पीने का विरोध किया और देने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों में कहासुनी होने लगी। श्याम सुंदर वनवासी धमकी देते हुए अपने घर गया और तमंचा लेकर आया। उसने ओमकार वनवासी के सीने में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। ओमकार खून से लथपथ पड़ा था। आननफानन एंबुलेंस से उसे मेहनाजपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल के सीने में गोली फंसी थी, मंडलीय अस्पताल के डॉक्टर ने भी रेफर कर दिया। इस पर उसे वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ लालगंज और मेहनाजपुर थानाध्यक्ष हीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंच कर जांच की। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगी हुई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार की सुबह सिधौना गांव के पास ही पुलिस ने आरोपी श्याम सुंदर वनवासी को घर लिया। पुलिस से घिरने पर वह फायरिंग करने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर मेें गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें