मौसम ने बदली करवट तेज हवा के साथ बूंदाबांदी, गर्मी से मिली राहत
Amroha News - अमरोहा, संवाददाता। जिले में शुक्रवार सुबह अचानक से मौसम ने करवट बदली। सुबह के समय आसमान में घने काले बादल छा गए। तेज हवा के साथ अमरोहा व आसपास क्षेत्

जिले में शुक्रवार सुबह अचानक से मौसम ने करवट बदली। सुबह के समय आसमान में घने काले बादल छा गए। तेज हवा के साथ अमरोहा व आसपास क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम में बदलाव से गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली। ठंडी हवा और बादलों की छांव ने मौसम का खुशनुमा बना दिया। तापमान में गिरवाट दर्ज की गई। हालांकि दोपहर में तेज धूप खिली रही और फिर शाम ढलते ही दोबारा तेज हवा के साथ आसमान में बादल उमड़ना शुरू हो गए। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
जिले में बीते कई दिनों से गर्मी से लोग परेशान थे। राहत पाने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे थे, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी। शुक्रवार सुबह में आचनक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही आसमान में बादल डेरा जमाए रहे। सुबह के समय अमरोहा में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई। वहीं तापमान में गिरावट आई और लोगों को चिलचिलाती धूप से निजात मिली। सुबह में बारिश व तेज हवा चलने से बाजार भी देरी से खुले। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी के तेवर फिर से तल्ख गए। दोपहर बाद से फिर मौसम ने करवट बदली है। तेज हवा के साथ आसमान में बादल उमड़ पड़े। ठंडी हवा और बादलों के चलते मौसम खुशनुमा हो गया। उधर मौसम में आए बदलाव से किसानों को बारिश की उम्मीद जगी है, क्योंकि जिले में सिंचाई का संकट गहराया हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।