Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़अमरोहाPolice Arrest Theft Accused After 6 Years on the Run

पुलिस ने छह वर्ष बाद गिरफ्तार किया चोरी का आरोपी, चालान

गजरौला। पुलिस ने चोरी के आरोपी को छह वर्ष बाद गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के डर से आरोपी परिवार के साथ दूसरे जनपद में रहने लगा था।

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाThu, 19 Sep 2024 06:36 PM
share Share

पुलिस ने चोरी के आरोपी को छह वर्ष बाद गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के डर से आरोपी परिवार के साथ दूसरे जनपद में रहने लगा था। पुलिस ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। क्षेत्र के कांकाठेर गांव निवासी टीकम पर छह वर्ष पहले चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार पकड़े जाने के डर से आरोपी टीकम ने अपना गांव छोड़ दिया था तथा परिवार के साथ सम्भल जनपद के बहजोई थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव में रहने लगा था। मुखबिर से सूचना मिलने पर ब्रजघाट चौकी इंचार्ज नितेंद्र वशिष्ठ ने टीकम को भरतपुर से गिरफ्तार किया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि उसका चालान कर दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें