सीबीएसई 10वीं में जाकिर बने जनपद टॉपर
Aligarh News - - जनपद टॉपर जाकिर मो. सालिक ने 98.80 फीसदी अंक हासिल किया - 10वीं

फोटो 00 अलीगढ़ । कार्यालय संवाददाता सीबीएसई बोर्ड द्वारा बुधवार को 12वीं कक्षा के परिणाम के बाद हाई स्कूल का परिणाम जारी किया गया। 10वीं में डीपीएस सिविल लाइन के जाकिर मो. सालिक जनपद टॉपर रहे। 10वीं का परिणाम भी डीजी लॉकर पर जारी किया गया। हाई स्कूल की परीक्षा में जनपद के 20 केंद्रों पर 7961 छात्र छात्राएं शामिल हुए थे। सीबीएसई 12वीं के परिणाम आने बाद जैसे ही 10वीं का परिणाम जारी हुआ छात्र खुशी से झूम उठे। परिणाम जारी होने के बाद स्कूलों, मोबाइल पर बच्चे समेत परिजन परिणाम देखने लगे। 10वीं में डीपीएस सिविल लाइन जाकिर मोहम्मद सालिक ने 98.80 फीसदी अंक हासिल कर जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया है।
वहीं दूसरे स्थान पर आवर लेडी फातिमा के दो बच्चे काबिज हैं। जिसमें इफरा रिजवी ने 98.60 फीसदी और महिका माहेश्वरी 98.60 फीसदी अंक हासिल किया है। वहीं तीसरे पर भी आवर लेडी फातिमा की छात्रा ने स्थान हासिल किया है। ओएलएफ की महिका माहेश्वरी ने 98.40 फीसदी अंक हासिल किया है। बता दें कि हाई स्कूल की परीक्षा में सात हजार से अधिक छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी थी। 10वीं का परिणाम भी जनपद में सौ फीसदी के करीब रहा। बच्चों ने डीजी लॉकर से डाउनलोड की मार्कशीट सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वर्ष सीधे उमंग ऐप के जरिए डीजी लॉकर में जारी किया गया। परिणाम आने के बाद बच्चों ने डीजी लॉकर से मार्कशीट डाउनलोड की। बच्चों के साथ साथ स्कूलों का परिणाम भी डीजी लॉकर के जरिए जारी किया गया। यह पहल पहली बार की गई है। बच्चों को अब अलग से मार्कशीट लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए यहीं से मार्कशीट डायरेक्ट डाउनलोड कर सकेंगे। हाई स्कूल में आधी आबादी का दबदबा हाई स्कूल के परिणाम में कुल 22 छात्र छात्राओं ने जगह बनाई है। जिसमें 11 छात्राएं ऊपर के रैंक पर काबिज हैं। टॉप 10 सूची में ओएलएफ के छात्राओं को दबदबा रहा। वहीं पहला स्थान पर डीपीएस सिविल के नाम रहा। दूसरे से लेकर चौथे, छठे, आठवें, नौवें और 10वीं रैंक पर ओएलएफ के अधिक छात्र काबिज रहे। सीबीएसई कॉर्डिनेटर आरती झा ने बताया कि बोर्ड का परिणाम सौ फीसदी रहा है। बच्चों ने 80 फीसदी से अधिक का स्कोर किया है। हाई स्कूल टॉप 10% टॉपर की सूची रैंक नाम प्रतिशत स्कूल 1. जाकिर मो. सालिक 98.80% डीपीएस सिविल लाइन 2. इफरा रिजवी 98.60% ऑवर लेडी फातिमा 2. महिका माहेश्वरी 98.60% आवर लेडी फातिमा 3. अनुष्का सिंह 98.40% आवर लेडी फातिमा स्कूल 4. विदिशा अग्रवाल 98.20% आवर लेडी फातिमा 4. उत्प्रेक्षा चौहान 98.20% आवर लेडी फातिमा स्कूल 4. उत्कर्ष भारद्वाज 98.20% विजडम पब्लिक स्कूल 5. सौम्या चौहान 98.00% आवर लेडी फातिमा स्कूल 6. उज्जवल भारद्वाज 97.80% विजडम पब्लिक स्कूल 6. अंश सिंघल 97.80% संत फिदेलिस स्कूल 6. श्रवण मलिक 97.80% संत फिदेलिश स्कूल 6. नैतिक जिंदल 97.80% आवर लेडी फातिमा 7. देवांशी वार्ष्णेय 97.60% संत फिदेलिस स्कूल 7. रिद्धि गुप्ता 97.60% आवर लेडी फातिमा 7. विद्धुषी सिंह 97.60% आवर लेडी फातिमा 8. शौर्य शंकर 97.40% ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल 8. सुयाश सिंह 97.40% आवर लेडी फातिमा स्कूल 8. याशिका 97.40% ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल 8. कनिष्का सिंह 97.40% डीएस बाल मंदिर स्कूल 9. सारांश भारद्वाज 97.20% आवर लेडी फातिमा 9. निमृति वार्ष्णेय 97.20% आवर लेडी फातिमा 10. सोहम गर्ग 97.0%0% आवर लेडी फातिमा
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।