Tribute Ceremony for BJP Leader Sushil Kumar Modi on First Death Anniversary सुशील मोदी की प्रथम पुण्यतिथि भाजपाईयों ने मनाई, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsTribute Ceremony for BJP Leader Sushil Kumar Modi on First Death Anniversary

सुशील मोदी की प्रथम पुण्यतिथि भाजपाईयों ने मनाई

-फोटो-35 : पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जिला द्वारा बिहार के यशस्वी नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की प्रथम पुण्

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाWed, 14 May 2025 01:52 AM
share Share
Follow Us on
सुशील मोदी की प्रथम पुण्यतिथि भाजपाईयों ने मनाई

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जिला द्वारा बिहार के यशस्वी नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुशील मोदी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। इस अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके प्रेरणादायक व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति समर्पण को याद किया। वक्ताओं ने अपने कहा कि श्रद्धेय सुशील कुमार मोदी का जीवन सादगी, संघर्ष और सेवा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने बिहार को एक नई दिशा दी और राज्य के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वे भाजपा के सिद्धांतों के प्रबल संवाहक थे। वे कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में यह संकल्प लिया गया कि हम सभी कार्यकर्ता उनके बताए मार्ग पर चलते हुए संगठन को और सशक्त बनाएंगे एवं समाज एवं राष्ट्र सेवा के अपने कर्तव्यों को निष्ठापूर्वक निभाएंगे। श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सदर विधायक विजय खेमका, निवर्तमान जिलाध्यक्ष राकेश कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा सहित भाजपा जिला इकाई के सभी पदाधिकारीगण, मातृशक्ति, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।