घर में सो रही महिला पर चाकू से वार कर किया घायल, गंभीर
Agra News - ढोलना थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में एक महिला पर आधा दर्जन आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से चाकू से वार किया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।...

ढोलना थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में घर में सो रही एक महिला पर आरोपियों ने जान से मारने की नियत से चाकू से वार कर दिए। कई वार होने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया है। मामले में महिला के परिजनों ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनाक्रम के अनुसार गांव राजपुर निवासी 50 वर्षीय गंगा देवी पत्नी घमंडी लाल शनिवार की रात अपने घर के आंगन में सो रही थीं। तभी आधा दर्जन लोग घर में घुस आए, महिला को बंधक बनाने का प्रयास किया।
विरोध करने पर महिला के पेट में चाकू से कई वार किए, जिससे महिला लहूलुहान हो गई। चीखपुकार की आवाज सुनकर लोग एकत्रित हो गए। सूचना के बाद पुलिस भी पहुंच गई। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। बेहतर उपचार के लिए महिला को रेफर कर दिया गया है। मामले में परिजनों ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।