Olympian Chirag Shetty Visits Taj Mahal Praises India s Heritage ओलंपियन शटलर चिराग शेट्टी ने निहारा ताज, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsOlympian Chirag Shetty Visits Taj Mahal Praises India s Heritage

ओलंपियन शटलर चिराग शेट्टी ने निहारा ताज

Agra News - ओलंपियन और ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी ने शनिवार को ताजमहल का दौरा किया। उन्होंने एक घंटे तक ताज की सुंदरता का आनंद लिया और उसके इतिहास के बारे में जानकारी ली।...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSat, 10 May 2025 08:33 PM
share Share
Follow Us on
ओलंपियन शटलर चिराग शेट्टी ने निहारा ताज

ओलंपियन व ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी शनिवार शाम को ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। करीब एक घंटा ताजमहल में रहे चिराग ताज की खूबसूरती में खो गए। उन्होंने गाइड से ताज की नक्काशी और उसके इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ताजमहल भारत की शान है। इससे पहले आगरा पहुंचने पर जिला बैडमिंटन संघ ने उनका स्वागत किया। चिराग ने संघ के चेयरमैन विनोद सीतलानी से चर्चा करते हुए आगरा में बैडमिंटन संघ खेल के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए आगरा के खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल बताया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।