Murder of Woman in Bihar Over Dowry Demand Seven Accused Including Husband and In-laws दहेज के लिए 22 वर्षीय विवाहिता की हत्या, ससुर गिरफ्तार, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsMurder of Woman in Bihar Over Dowry Demand Seven Accused Including Husband and In-laws

दहेज के लिए 22 वर्षीय विवाहिता की हत्या, ससुर गिरफ्तार

सोमवार को सिकटी थाना क्षेत्र के लेटी गांव में 22 वर्षीय विवाहिता अफ्रीन की दहेज के लिए हत्या कर दी गई। मृतका की मां ने पति, सास-ससुर सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। आरोप है कि दहेज के रूप...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाWed, 14 May 2025 12:42 AM
share Share
Follow Us on
दहेज के लिए 22 वर्षीय विवाहिता की हत्या, ससुर गिरफ्तार

सोमवार को सिकटी थाना क्षेत्र के लेटी गांव की घटना पति, सास-ससुर सहित सात के खिलाफ मामला दर्ज दहेज के रूप में ढाई लाख रूपये मांगने का आरोप सिकटी। एक संवाददाता सिकटी थाना क्षेत्र के आमगाछी पंचायत अन्तर्गत लेटी में सोमवार को दहेज को लेकर ससुराल वालों एक 22 वर्षीया विवाहिता अफ्रीन की हत्या कर दी। वह लेटी के मो कलाम की पत्नी थी। इधर मृतका की मां व ताराबाडी थाना क्षेत्र के सहासमल पंचायत अन्तर्गत बलवात नवटोली वार्ड नंबर दस निवासी नाजमीन पति निशान ने सिकटी थाना में सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

नामजदों में मृतका के पति मो कलीम पिता जाकिर, कलीम के तीन भाईआफताब, सदाब व इंतकाब, मृतका के सास-ससुर जाकिर व अफरीक एवं ननद आफरीन शामिल हैं। इधर सिकटी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के शव को उनके ससुराल लेटी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने घटना स्थल से मृतका के ससुर जाकिर जाकिर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका की मां ने बताया कि वे उसने अपनी बेटी अफ्रीन की शादी की 2021 में आवश्यक दान दहेज लगभग आठ लाख का देकर मुस्लिम रीति रिवाज से लेटी सिकटी के मो कलीम से कराया था। बेटी ससुराल मे रह रही थी। इससे पूर्व गत वर्ष ढाई लाख रुपए की मांग कर रहा था। नही देने पर मेरी लडकी को काफी मारपीट कर दांत तोड़ दिया था जिसका पूर्णियां मे इलाज कराया। बताया कि उनकी बेटी द्वारा दहेज उत्पीड़न का एक मामला अररिया कोर्ट में दायर किया गया था। यहां न्यायालय मे उपस्थित हो कर सभी आरोपी संधि पत्र दिलवा केश समाप्त करा कर बिदागरी लेटी ले गया था इसके बाद फिर अफ्रीन के फिर मारपीट शुरू कर दिया गया था। सोमवार को लेटी के एक ग्रामीण ने फोन पर बताया कि आपकी बेटी की हत्या हो गयी है। शव को चार चक्का पर नेपाल ले गया है। हमलोग वहां पहुंचे तो शव को कही छिपा रखा था। थाना मे आवेदन दिये मामला दर्ज कर शव को पुलिस ने बरामद कर लिया। सिकटी थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद ने बताया कि मृतका के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है मृतका के ससुर को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपी फिलहाल घर से फरार है अनुसंधान चल रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।