Neeraj Chopra Viral Video: भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने हाल ही में ब्रुसेल्स में डायमंड लीग फाइनल में हिस्सा लिया। यूरोपियन लड़कियों में नीरज का गजब का क्रेज दिखा। उनका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
भारत को डेविस कप में स्वीडन के खिलाफ छठी बार हार का मुंह देखना पड़ा है। रामकुमार रामनाथन और एन श्रीराम बालाजी की जोड़ी करो या मरो मैच में हार गई। वहीं, सिद्धार्थ विश्वकर्मा भी कोई कमाल नहीं दिखा पाए।
Kush Maini Video: इंडियन रेसर कुश मैनी अजरबैजान में बाल-बाल बचे। एफटू ड्राइवर कुश की कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। कुश फिलहाल ठीक हैं।
डायमंड लीग सत्र का फाइनल जीतने वाले को डायमंड ट्रॉफी और 30000 डॉलर नकद पुरस्कार मिलता है। इसके अलावा विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए वाइल्ड कार्ड भी दिया जाता है।
विनेश फोगाट ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि मुझे वहां कौन सा समर्थन मिला।' उन्होंने कहा, 'पीटी ऊषा मैम मिलने अस्पताल आईं थीं। एक फोटो भी क्लिक हुई थी...। जैसा कि आपने कहा कि बंद दरवाजे के पीछे राजनीति में बहुत कुछ होता है। उसी तरह वहां (पेरिस) भी राजनीति हुई।
पैरालम्पिक गेम्स में भारत का प्रदर्शन पेरिस में दमदार रहा। पैरा एथलीट्स का भारत लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया, वहीं खेल मंत्री ने मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए नकद इनाम का भी ऐलान कर दिया है। गोल्ड मेडल जीतने वाले एथलीट्स को 75 लाख रुपये दिए जाएंगे।
बिना हाथ वाली तीरंदाज शीतल देवी ने हाल ही में पेरिस पैरालंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। उनका एक वीडियो सामने आया है, जो आपको इमोशनल कर देगा। उन्होंने अपने कोच के प्रति जिस अंदाज में सम्मान जाहिर किया, वो देखने लायक है।
भारत की स्टार शूटर अवनि लेखरा के हाथ से मंगलवार को मेडल फिसल गया। वह 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस एसएच1 स्पर्धा के फाइनल में चूक गईं। हालांकि, अवनि के लिए पेरिस पैरालंपिक 2024 यादगार रहा। वह एक गोल्ड के साथ भारत लौटेंगी।
भारतीय तीरंदाज शीतल देवी और राकेश कुमार ने पेरिस पैरालंपिक में ब्रॉन्ज जीता है। शीतल और राकेश ने मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन स्पर्धा में इटली की टीम को हराया। भारत की महिला तीरंदाज ने एक नायाब कारनामा अंजाम दिया।
Yogesh Kathuniya Paris Paralympics: योगेश कथुनिया ने पैरालंपिक में एक बार फिर सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। वह डिस्कस थ्रो में दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में कमाल कर दिया।
US Open 2024 men's doubles: युकी भांबरी और फ्रांस के अल्बानो ओलिवेटी की जोड़ी ने ने अमेरिकी ओपन 2024 के तीसरे राउंड में एंट्री कर ली है। दोनों ने पहला सेट गंवाने के बाद कमाल किया।
मनु अग्रवाल ने पेरिस पैरालंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने का कारनामा अंजाम दिया है। मनु संघर्ष की आग में तपकर चमकीं हैं। उन्हें करियर बनाने के लिए घर छोड़ना पड़ा था। उनकी हर शाम रोते हुए गुजरी।
मुख्यमंत्री ने खेल अकादमी व बिहार खेल विश्वविद्यालय के लिए राजगीर में स्थान चयन करने का तर्क भी दिया। उन्होंने कहा कि यह स्थल द्वापरकाल से ही दंगलों के लिए भी जाना-पहचाना जाता है।इसी इलाके में पांडव महायोद्धा भीम और मगध के सम्राट जरासंध के बीच दंगल हुआ था।
इस बार भारत अपना अब तक का सबसे बड़ा पैरालिंपिक दल उतार रहा है, जिसमें 12 खेलों में 84 एथलीट हिस्सा लेंगे। इस दल का नेतृत्व 38 सदस्यीय पैरा एथलेटिक्स दल कर रहा है, जिसमें टोक्यो 2020 के पैरा जेवलिन चैंपियन सुमित अंतिल भी शामिल हैं।
ब्रिटिश एथलीट डिवाइन इहेमे इस समय पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। दरअसल, हाल ही में इस 14 वर्षीय एथलीड ने अपने एज ग्रुप की 100 मीटर रेस में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, उन्होंने महज 10.30 सेकेंड में यह रेस जीती।
बिहार की 154 नगर और आठ हजार ग्राम पंचायतों में अलग-अलग खेलों की सुविधाएं बहाल की जाएंगी। स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों की मांग, भौगोलिक परिस्थिति, जमीन की उपलब्धता और महत्ता को देखते हुए तय किया जाएगा कि किस पंचायत में कौन से खेल की सुविधा विशेष रूप से बहाल की जाएंगी।
पीएम मोदी ने पेरिस में शुरू हो रहे पैरालंपिक खेलों के लिए भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर भारतीय एथलीटों को प्रेरित करते हुए कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं उनके साथ हैं और उनके साहस और दृढ़ता पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा है कि विनेश फोगट को ‘शुद्ध रूप से’ कुश्ती खेलनी है तो संन्यास के फैसले पर दोबारा विचार करें। उन्होंने कहा कि विनेश को कुश्ती में राजनीति नहीं करनी चाहिए। संजय ने पहलवानों के आंदोलन को लेकर एक हैरतअंगेज दावा किया।
HS Prannoy Takes Break From Badminton: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ने अचानक खेल से ब्रेक लेने का फैसला किया है। उन्होंने खुक इसकी वजह बताई है। प्रणय से कहा कि वह और मजबूत होकर वापस लौटेंगे।
स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को डायमंड लीग में एकसाथ खुशी और गम मिला। वह शुरू में लय में नहीं थे लेकिन अंत में कमाल कर दिया। उन्होंने पांचवें प्रयास में बड़ा खतरा टाला। वह चौथे राउंड तक चौथे स्थान पर चल रहे थे।
अर्चना कामत ने टेबल टेनिस से अलविदा कह दिया है। उनका नया ख्वाब अर्थशास्त्री बनना है। 24 वर्षीय कामत ने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्होंने भविष्य को वित्तीय तौर पर बेहतर करने के लिए ये फैसला नहीं लिया है।
पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली मनु भाकर ने स्टार बॉक्सर मैरीकॉम से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुद जानकारी दी। निशानेबाज ने मैरीकॉम को एक ‘स्पेशल ऑफर’ दिया है। क्या दिग्गज बॉक्सर को प्लान पसंद आएगा?
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट पीटर विल्सन भारतीय शूटिंग टीम के कोच बनना चाहते हैं। डबल ट्रैप के दिग्गज निशानेबाज विल्सन ने कोच पद के लिए आवेदन किया है। उन्होंने टारगेट भी सेट कर दिया है। उन्हें अब जवाब का इंतजार है।
नीतीश कुमार ने कहा कि राजगीर ऐतिहासिक स्थल है। यहां सभी प्रकार की सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। बड़ी संख्या में यहां पर्यटक आते हैं। राजगीर अब पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बन गया है। ऐसे में इस खेल परिसर की उपयोगिता और बढ़ जाती है।
चार बार के ग्रैंड स्लैम विजेता कार्लोस अल्कराज ने सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में गेल मोनफिल्स से हारने के बाद अपना गुस्सा रैकेट पर निकाला और उसे कई बार नीचे पटककर तोड़ डाला। इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
अदालत ने बजरंग पुनिया, विनेश फोगट सहित चार पहलवानों द्वारा दायर एक आवेदन पर विचार करते हुए यह आदेश पारित किया, जिसमें डब्ल्यूएफआई के प्रबंधन, नियंत्रण और प्रशासन को संभालने के लिए एक सदस्यीय समिति की नियुक्ति की मांग की गई थी।
Gold Medallist Pramod Bhagat Suspended: भारत के पैरा शटलर प्रमोद भगत का पेरिस पैरालंपिक से पत्ता कट गया है। उन्हें 18 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। भगत ने टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीता था।
पटना शहर के आसपास ही खेलगांव बनेगा। जिला प्रशासन द्वारा पुनपुन में डुमरी के क्षेत्र में जमीन तलाशी जा रही है। इस इलाके को फिलहाल प्राथमिकता इसलिए दी जा रही है क्योंकि यहां एनएच-83 भी है
Russian Chess Champion Amina Abakarova Viral Video: रूस की शतरंज चैंपियन अमीना अबकारोवा पर अपनी विरोधी प्लेयर को जहर देने का आरोप लगा है। अबकारोवा का वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा। उन्हें तीन साल तक की जेल हो सकती है।
भारतीय स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट 150 ग्राम वजन अधिक होने की वजह से महिला कुश्ती 50 किलोग्राम वर्ग से डिस्क्वॉलिफाई हो गई हैं। अखिलेश यादव ने जांच की मांग की है।