Mayor Criticizes AAP for Corruption and Broken Promises After 15 Councillors Leave आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार और तानाशाही का फल है थर्ड फ्रंट : महापौर, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsMayor Criticizes AAP for Corruption and Broken Promises After 15 Councillors Leave

आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार और तानाशाही का फल है थर्ड फ्रंट : महापौर

महापौर राजा इकबाल सिंह ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया कि पार्टी में भ्रष्टाचार और तानाशाही है। उन्होंने कहा कि 2022 के निगम चुनावों में आप ने झूठी गारंटी दी और कोई भी गारंटी पूरी नहीं की। सत्ता में...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 17 May 2025 09:26 PM
share Share
Follow Us on
आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार और तानाशाही का फल है थर्ड फ्रंट : महापौर

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। महापौर राजा इकबाल सिंह ने आम आदमी पार्टी के 15 पार्षदों के पार्टी छोड़ने के बाद आप पर निशाना साधा। महापौर ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार व तानाशाही का फल थर्ड फ्रंट है। उन्होंने कहा कि 2022 में निगम के चुनाव हुए तब आप ने दस झूठी गारंटी देकर जनता को भ्रमित करने का काम किया। आप ने दस में एक भी गारंटी पूरी नहीं की। ढाई साल में सत्ता में रहते हुए आम आदमी पार्टी ने सफाई व्यवस्था को खराब कर दिया। साथ ही, निगम के विकास कार्यों को ठप करने के साथ संवैधानिक व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।