दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा के 15 साल के शासन को खत्म करते हुए आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की। हालांकि, भाजपा यहां मजबूत विपक्ष के तौर पर सामने आई, लेकिन उस चुनाव के नतीजे भी हिमाचल की तरह ही रहे।
शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के नतीजों पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली को कांग्रेस की जीत की बड़ी वजह बताया। खास बात है कि यहां उन्होंने पायलट का जिक्र नहीं किया।
गुजरात से राज्यसभा में भाजपा के 8 सदस्य हैं और कांग्रेस की संख्या 3 है। 2023 अगस्त में खाली होने वाली सीटें भाजपा दोबारा हासिल कर लेगी। पार्टी अप्रैल 2024 में 4 में से 2 अतिरिक्त सीटें हासिल करेगी।
टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने भी कांग्रेस का आलोचना की। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस को गुजरात चुनाव के लिए और रणनीति बनानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं करके कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त रही।'
कहा जा रहा है कि देश में आप अब कांग्रेस की जगह लेती जा रही है। वहीं, केंद्र समेत कई राज्यों में सत्तारूढ़ भाजपा के सामने भी आप और कांग्रेस जैसी दो राष्ट्रीय चुनौतियां पेश हो सकती हैं।
मतों की गिनती का काम सुबह आठ बजे से शुरू होगा और सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती की जायेगी। इसमें कहा गया है कि सुबह आठ बजे से पहले तक प्राप्त होने वाले डाक मतपत्रों की गिनती में शामिल किया जायेगा।
1990 के चुनाव में जनता दल 70 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। जबकि, कांग्रेस 33 सीटें लेकर तीसरे नंबर पर पहुंची और भाजपा 34 फीसदी वोट शेयर के साथ 67 सीटें हासिल कर दूसरे स्थान पर पहुंच गई थी।
Gujarat Exit Poll 2022: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, ''यह एग्जिट पोल के एग्जिट होने का समय है। एग्जिट पोल पर आधारित सवाल अनुचित हैं। हम जानते हैं कि ये पोल कौन करवाता है।''
Exit Poll Updates: 2017 में टाइम्स नाउ ने भाजपा को 113 और कांग्रेस को 66 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। एबीपी-सीएसडीएस के सर्वे ने कहा था कि भाजपा को 117 और कांग्रेस को 64 सीटें मिल सकती हैं।
Exit Polls के आंकड़ों के लिहाज से गुजरात में भारतीय जनता पार्टी 7वीं बार सरकार बनाते नजर आ रही है। जबकि, कांग्रेस पुराने ही आंकड़ों से फिसल रही है। यहां AAP भी दस्तक देने में सफल हो सकती है।