Hindi Newsदेश न्यूज़BJP will create another record the effect of Gujarats victory will be seen in Rajya Sabha - India Hindi News

BJP बनाएगी एक और रिकॉर्ड, राज्यसभा में नजर आएगा गुजरात की जीत का असर

गुजरात से राज्यसभा में भाजपा के 8 सदस्य हैं और कांग्रेस की संख्या 3 है। 2023 अगस्त में खाली होने वाली सीटें भाजपा दोबारा हासिल कर लेगी। पार्टी अप्रैल 2024 में 4 में से 2 अतिरिक्त सीटें हासिल करेगी।

Nisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 9 Dec 2022 04:32 AM
share Share

गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की। अब इसके बाद पार्टी राज्यसभा में भी इसी तरह के एक रिकॉर्ड बनाने जा रही है। हालांकि, 2022 की इस जीत का असर पार्टी को 2026 के मध्य तक नजर आएगा, जब पार्टी राज्य की सभी 11 सीटों पर अपने सांसदों को जमा देगी। गुरुवार जारी नतीजों में भाजपा ने 182 में से 156 सीटें जीती।

मौजूदा आंकड़े बताते हैं कि गुजरात से राज्यसभा में भाजपा के 8 सदस्य हैं और कांग्रेस की संख्या 3 है। 2023 अगस्त में खाली होने वाली सीटें भाजपा दोबारा हासिल कर लेगी। वहीं, पार्टी अप्रैल 2024 में 4 में से 2 अतिरिक्त सीटें हासिल करेगी। साथ ही जून 2026 में अन्य 4 में से भी भाजपा को एक सीट मिलेगी। इस लिहाज से पार्टी के सदस्यों की संख्या 11 हो जाएगी। किसी बड़े राज्य से इस तरह की उपलब्धि को खास माना जाता है।

हिमाचल की जीत से कांग्रेस को फायदा
इधर, पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश की जीत कांग्रेस को भी फायदा पहुंचाएगी। जीत के साथ कांग्रेस भी अप्रैल 2024 तक तीन में से एक सीट अपने पक्ष में कर लेगी। इसके बाद 2026 में कांग्रेस दूसरा सदस्य भी पहुंचा सकेगी। राज्य की तीसरी सीट का फैसला 2028 में होगा। फिलहाल, तीनों सीटें भाजपा के पास हैं। इनमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का नाम भी शामिल है।

हालांकि, राज्यसभा में खास बदलाव का असर 2024 में नजर आएगा। उस दौरान 56 सीटें खाली  होंगी। फिलहाल, राज्यसभा में 239 सदस्य हैं और 6 सीटें खाली हैं। इनमे जम्मू और कश्मीर से 4 और 2 नामित शामिल हैं। सदन में भाजपा के सबसे ज्यादा 92 सांसद हैं। इसके बाद 31 सदस्यों के साथ कांग्रेस का नंबर है। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के 13 और डीएमके और आप के 10-10 हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें