अमेरिका के पेन्सिलवेनिया में कानून पास करके दिवाली की आधिकारिक छुट्टी की घोषणा की गई है। यहां बड़ी संख्या में दक्षिण एशियाई लोग रहते हैं।
रिलायंस जियो और वोडाफोन-आइडिया यूजर्स को शानदार दिवाली ऑफर दे रहे हैं। इन दोनों कंपनियों के प्लान में आपको फ्री में 75जीबी एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा। इसके अलावा इन प्लान में फ्री कॉलिंग भी दी जा रही है।
दीपावली के मौके पर हर घर में सफाई होती ही है, लेकिन शायद ही किसी को इससे बड़ी रकम मिलती हो। वहीं केंद्र सरकार ने दिवाली की सफाई में निकले कबाड़े से ही 254 करोड़ रुपये की रकम हासिल की है।
Priyanka & Nick Diwali : दिवाली को भी प्रियंका ने पति निक जोनस (Nick Jonas) और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) के साथ सेलिब्रेट किया और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं।
अमिताभ बच्चन ने अपने घर दिवाली बैश का आयोजन किया। इस मौके पर इंडस्ट्री के कई सितारों ने शिरकत की। करण जौहर ने इस पार्टी का मजेदार वीडियो भी शेयर किया, वीडियो में वे किरण खेर संग मजाक कर रहे हैं।
दीवाली की रात रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड पर दर्दनाक हादसा हो गया। बस में दो लोग सो रहे थे। दोनों की जलकर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दीपाली की रात दीया जला कर बस में रखने की वजह से आग लगी।
एक्टर अभय देओल ने प्रीति जिंटा संग दिवाली मनाई। अभय देयोल ने इस सेलिब्रेशन की तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। अभय देओल ने इस दिवाली सेलिब्रेशन को खास वजह से ‘डिंपावली’ कहा है। जाने क्यों?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस बार हवा साफ रहने की एक वजह सितरंग चक्रवात भी है। इसकी वजह से पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों में तेज हवा चल रही है। आज यहां बारिश का भी अनुमान है।
दिवाली की रात नई दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
देशभर में आज दिवाली का त्योहार बड़े ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्रपति तक ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी है। पूरा देश रोशनी से जगमग हो गया है।