Hindi Newsविदेश न्यूज़america state pennsylvania declare diwali as national holiday law passed - International news in Hindi

अमेरिका के पेन्सिलवेनिया में होगी दिवाली की छुट्टी, राष्ट्रीय अवकाश घोषित

अमेरिका के पेन्सिलवेनिया में कानून पास करके दिवाली की आधिकारिक छुट्टी की घोषणा की गई है। यहां बड़ी संख्या में दक्षिण एशियाई लोग रहते हैं।

Ankit Ojha एजेंसियां, वॉशिंगटनThu, 27 April 2023 02:27 AM
share Share

अमेरिका के पेंसिलवेनिया में दिवाली को नेशनल हॉलिडे घोषित कर दिया गया है। अब यहां दिवाली के मौके पर आधिकारिक छुट्टी दी जाएगी। पेन्सिलवेनिया के सीनेटर निकिल सावल ने बुधवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी। पेन्सिलवेनिया स्टेट के सीनेट ने सहमति से यह फैसला लिया है। उन्होंने हिंदुओं के त्योहार दिवाली को नेशनल हॉलिडे के रूप में मान्यता दे दी। 

बता दें कि पेन्सिलवेनिया वह प्रांत है जहां लगभग 2 लाख दक्षिण एशियाई लोग रहते हैं। इनमें से ज्यादातर लोग दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाते हैं। निकिल ने कहा कि दिवाली के त्योहार को आधिकारिक रूप से हालिडे घोषित कके हम आपसी भाईचारा बढ़ाना चाहते हैं इसके अलावा संस्कृतियों का तालमेल मजबूत करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, हर साल रोशना का त्योहार दिवाली यहां लोगों के घरों, मंदिरों और सार्वजनिक जगहों पर मनाया जाता है। 

उन्होंने कहा, यह अंधेरे को मिटाकर रोशन फैलाने का त्योहार है इसलिए इसे आधिकारिक पहचान देना जरूरी था। बता दें कि सीनेटर ग्रेग रोथमैन और निकिल सावल ने ही इसे आधिकारिक नेशनल हॉलिडे बनाने का प्रस्ताव पेश किया था। हर साल कार्तिक महीने की अमावस्या को दिवाली मनाई जाती है। हिंदू मान्यता के अनुसार इसी दिन 14 वर्ष के वनवास के बाद श्रीराम माता सीता सहित अयोध्या वापस लौटे थे। 

श्रीराम के अयोध्या लौटने की खुशी के रूप में दीपों का त्योहार मनाया जाता है। वाइट हाउस में भी दिवाली का दिया जलाया जाता है और राष्ट्रपति लोगों को बधाई देते हैं। इस साल 12 नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें