आरोपी के वकील ने उसके बचाव में तर्क दिया कि अपराध पूर्व नियोजित नहीं था, और वह शराब के नशे में था। हालांकि अदालत ने इस दलील को नहीं माना और कहा कि बेशक, अपराध के समय दोषी शराब के नशे में था।'
याचिका में कहा गया है कि अदालत द्वारा ट्रांजिट अग्रिम जमानत दिए जाने के बावजूद, पुलिस अधिकारियों ने अदालत के निर्देशों की अनदेखी की और 25 दिसंबर 2024 को कई समाचार पत्रों में नोटिस जारी किया गया।
कंपनियों ने अपनी प्रतिष्ठा और साख को कथित रूप से नुकसान पहुंचाने के लिए दो करोड़ रुपए से अधिक का हर्जाना भी मांगा है। अदालत ने यह भी कहा कि प्रतिवादी, रतन टाटा व टाटा ट्रस्ट से संबंधित लोगो व चित्रों का उपयोग नहीं कर सकता।
दिल्ली चुनाव के लिए गुरुवार को तीन और एजेंसियों ने अपने-अपने एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए। इस दौरान टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल ने दिल्ली में BJP को 51 सीटें, AAP को 19 सीटें और कांग्रेस को शून्य सीटें मिलने का अनुमान लगाया।
चुनाव चिह्न के बारे में पूछे जाने पर पंकज शर्मा ने कहा, 'मैं निर्दलीय चुनाव लड़ रहा हूं और मेरा सिम्बल जूता है। जूता एक ऐसा हथियार है, जिसे देखकर भ्रष्टाचारी बहुत दूर भागता है।'
पुलिस के अनुसार हाफ मैराथन मार्ग पर सुबह 4:45 बजे से सुबह 9 बजे तक यातायात की आवाजाही नियंत्रित रहेगी। हालांकि, आपातकालीन वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही में किसी तरह की बाधा नहीं आने दी जाएगी।
सैनी ने लिखा था, दिल्ली की देवतुल्य जनता इन फरेबियों को पहचान चुकी है। 5 फरवरी को आप-दा के फरेब काल का अंत निश्चित है। दिल्ली के लोग हरियाणा के कपूत केजरीवाल को सज़ा देंगे क्योंकि हमारा भाईचारा सदियों से मजबूत है।
खरगे ने कहा मोदी और AAP दोनों भाई हैं। ये एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इधर देखो तो मोदी दिखेंगे, दूसरी तरफ घुमाओ तो केजरीवाल। उन्होंने दावा किया कि भाजपा व केजरीवाल ने मिलकर ही अन्ना हजारे का आंदोलन चलाया था।
Delhi-NCR Air: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह ज्यादातर मॉनिटरिंग स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता मध्यम से खराब दर्ज की गई। दूसरी ओर आसमान में कोहरे की हल्की परत छाई रही। केंद्र के समीर ऐप के अनुसार, दिल्ली में शनिवार सुबह करीब 7 बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 195 था।
आरोपी शख्स का नाम अरविंद उर्फ भोला है, जो कि दिल्ली का ही रहने वाला है। उसने 17 जनवरी को दिल्ली के डाबरी इलाके के राजपुरी में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए घरों से महंगे सामान और गहने चुराए थे।