Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Bulldozer action illegal mazar demolished Dehradun online complaint was received on CM portal

देहरादून में अवैध मजार पर बुलडोजर ऐक्शन, सीएम पोर्टल पर मिली थी ऑनलाइन शिकायत; VIDEO

प्रशासन की बात मानें तो सरकारी जमीन पर यह मजार अवैध तरीके से बनाई गई थी। शुक्रवार रात को धवस्तीरकण की कार्रवाई से पहले पुलिस की ओर से भारी फोर्स को तैनात किया गया था।

Himanshu Kumar Lall लाइव हिन्दुस्तान, देहरादूनSat, 26 April 2025 10:19 AM
share Share
Follow Us on
देहरादून में अवैध मजार पर बुलडोजर ऐक्शन, सीएम पोर्टल पर मिली थी ऑनलाइन शिकायत; VIDEO

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बनीअवैध मजार पर धामी सरकार का बुलडोजर ऐक्शन हुआ है। सीएम पोर्टल पर शिकायत मिलने के बाद देहरादून जिला प्रशासन की ओर से मजार को धवस्त कर दिया गया है।

धवस्तीकरण की कार्रवाई शुक्रवार रात को हुई। धवस्तीकरण से पहले पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा और मजार के आसपास भारी फोर्स भी तैनात किया गया था। सीएम पोर्टल पर शिकायत मिलने के बाद देहरादून जिला प्रशासन की ओर से अवैध बनी मजार की जांच की गई।

जरूरी सरकारी कागजात नहीं मिलने पर प्रशासन ने बुलडोजर ऐक्शन लिया है। प्रशासन की बात मानें तो सरकारी जमीन पर यह मजार अवैध तरीके से बनाई गई थी। शुक्रवार रात को धवस्तीरकण की कार्रवाई से पहले पुलिस की ओर से भारी फोर्स को तैनात किया गया था।

दून अस्पताल के सामने सड़क पर दोनों तरह से बैरीकेडिंग लगा दी गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की ओर से भारी फोर्स भी तैनात किया गया था। और फिर आखिरकार, प्रशासन के अवैध मजार के खिलाफ बुलडोजर ऐक्शन हुआ है।

अवैध तरीके से बनी मजार को जमींदोज कर दिया गया है। हालांकि, रात के समय होने की वजह से कोई विरोध-प्रदर्शन नहीं हुआ है। धवस्तीकरण करने से पहले देहरादून जिला प्रशासन, देहरादून नगर निगम, सहित अन्य विभागों की ओर से कागजातों की गहनता से जांच की गई थी।

धवस्तीकरण से पहले कागजातों की हुई जांच

देहरादून में दून अस्पताल के पास बनी अवैध मजार के धवस्तीकारण की कार्रवाई से पहले जिला प्रशासन की ओर से जरूरी कागजातों की गहनता से जांच पड़ताल की गई। प्रशासन की ओर से दून अस्पताल प्रशासन और मजार की देखभाल करने वाले खादिम को नोटिस भी दिया गया था। विदित हो कि दून अस्पतालत प्रशासन की ओर से सरकार को अवैध बनी मजार को हटाने का अनुरोध भी किया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें