Cultural Workshop on Indian Classical Music Conducted at BNKB PG College सारेगामापा और लोक गीत का प्रशिक्षुओं ने किया अभ्यास, Ambedkar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsCultural Workshop on Indian Classical Music Conducted at BNKB PG College

सारेगामापा और लोक गीत का प्रशिक्षुओं ने किया अभ्यास

Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर के बीएनकेबी पीजी कॉलेज में सुगम संगीत कार्यशाला आयोजित की गई। प्रशिक्षुओं ने खरज का रियाज किया और भारतीय शास्त्रीय संगीत के समृद्ध इतिहास पर चर्चा की। कार्यशाला में लोकगीतों और भजनों का...

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगरSun, 18 May 2025 01:05 AM
share Share
Follow Us on
सारेगामापा और लोक गीत का प्रशिक्षुओं ने किया अभ्यास

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिला मुख्यालय अकबरपुर के बीएनकेबी पीजी कॉलेज के कल्चरल क्लब में चल रही सुगम संगीत कार्यशाला में प्रशिक्षुओं ने खरज का रियाज किया।कार्यशाला में मध्यकालीन इतिहास विभाग के आचार्य लेफ्टिनेंट डॉ विवेक तिवारी ने कहा कि कहा कि भारतीय शास्त्रीय संगीत का समृद्धि इतिहास है। शास्त्रीय गायन की परंपरा राजघरानें में भी विद्यमान रही है। गायन को राजाओं का सरंक्षण भी प्राप्त रहा है। कहा लोकगीत हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संवाहक हैं। जीवन के अलग-अलग रंग लोकगीतों में समाए हुए हैं। समस्त मनोभावों की उपस्थिति हमें लोकगीतों में दिखाई देती हैं। संयोजक वागीश शुक्ल के साथ समन्वयक उपमा पाण्डेय के निर्देशन में प्रशिक्षक सचिन गिरि ने रियाज कराया।

साथ ही सीखे भजन और लोकगीतों का अभ्यास कराया गया। अभ्यास सारेगामापा का भी कराया गया। कार्यशाला में अन्नू गौर, ज्योति, श्वेता सिंह, आयुष श्रीवास्तव, आदित्यानंद, गौरव शुक्ल, पीयूष विश्वकर्मा, शिल्पी मिश्रा, साक्षी विश्वकर्मा, अनुपम शर्मा, यशोदा श्रीवास्तव, हर्षिता सिंह, अरिन गुप्ता, मधु त्रिपाठी, ज्योति, करुणा शंकर पाण्डेय, ज्योति निषाद, आकांक्षा तिवारी, निधि, अंतिमा साहू, कामिनी त्रिपाठी, रिंकू द्विवेदी, रेनू त्रिपाठी, रीशू प्रजापति, शालू, रानी कुमारी, शुभम पाण्डेय, अवंतिका पाण्डेय, महिमा, नेहा परवीन, श्रेया, चांदनी यादव, सृष्टि सिंह, खुशी पाण्डेय, प्राची शुक्ला, सौम्या यादव, प्रिया उपाध्याय, रोली पाल, साक्षी पाण्डेय उपस्थित रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।