हाल के महीनों में चीनी विदेश मंत्री वांग यी और भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के बीच दो बार बैठकें हुई हैं, और कुछ दिन पहले चीनी राजदूत की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से भी मुलाकात हुई थी।
ब्लैक मिथ: वुकोंग ने अब तक अनुमानित 800-900 मिलियन डॉलर का रेवेन्यू कमा लिया है और यह चीनी संस्कृति को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने में मदद कर रहा है।
चीन पर 75 साल बाद बड़ी आफत ने दस्तक दी है। अब तक के सबसे शक्तिशाली चक्रवाती तूफान 'बेबिनका' ने सोमवार सुबह शंघाई में दस्तक दी। सैकड़ों उड़ानें, राजमार्ग और रेल सेवाओं को बंद कर दिया है।
बता दें कि AUKUS गठबंधन का पहला चरण ऑस्ट्रेलिया के लिए परमाणु पनडुब्बी तकनीक पर केंद्रित है, लेकिन अब इसके विस्तार पर चर्चा हो रही है।
राजस्थान के जोधपुर में हल्के टैंक 'जोरावर' का सफलतापूर्वक शुरुआती ऑटोमोटिव परीक्षण पूरा किया है। यह टैंक विशेष रूप से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर लद्दाख जैसे दुर्गम क्षेत्रों में तैनाती के लिए तैयार किया जा रहा है, जहां चीन ने हल्के टैंकों की तैनाती की है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस शिविर में विवाहित महिलाओं को अपने पतियों को लुभाने के तरीके सिखाए जा रहे थे। इसका मकसद यह बताया गया कि पुरुषों का अपनी पत्नियों के प्रति प्रेम बना रहे और वो दूसरी स्त्रियों की ओर ध्यान न दें।
दोनों पक्षों ने यह विश्वास व्यक्त किया कि चीन-भारत संबंधों की स्थिरता दोनों देशों के लोगों के बुनियादी और दीर्घकालिक हित में है और यह क्षेत्रीय शांति और विकास के लिए अनुकूल है।
चीन में आधे से अधिक किंडरगार्टेन निजी क्षेत्र में संचालित हैं, जबकि शेष सरकारी नियंत्रण में हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी शिक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 2021 के अंत तक देशभर में कुल 2,94,800 किंडरगार्टेन थे, जो 2023 में घटकर 2,89,200 रह गए।
मालदीव ने चीन के साथ लोकल करेंसी में सैटलमेंट करने का समझौता कर लिया है। इससे चीन को मालदीव में निवेश करने में आसानी रहेगी,इसके साथ ही चीन के साथ व्यापार करने वाले व्यापारियों को भी इससे फायदा होगा।
इन युद्धों में चीन को ब्रिटेन और उसके सहयोगियों के हाथों अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा, जिसने देश को अस्थिरता और विदेशी ताकतों के नियंत्रण में धकेल दिया।
चीन की सरकार अपने कर्मचारियों के रिटायर होने की उम्र बढ़ा रही है। चीन के सरकारी प्रसारणकर्ता सीसीटीवी के अनुसार, देश की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (संसद) ने शुक्रवार को यह घोषणा की। यह पॉलिसी 15 साल में धीरे-धीरे लागू की जाएगी।
चीन पिछले पांच महीनों से मौसम की मार झेल रहा है। हीटवेव, भारी बारिश और बाढ़ का असर अब अर्थव्यवस्था पर देखा जा रहा है। औद्योगिक उत्पादन घटने की वजह से चीन के लिए 5 फीसदी का टारगेट हासिल करना टेढ़ी खीर हो गया है। e
ड्रैगन के दक्षिणी चीन सागर में आक्रामक रवैया दिखाने के कारण अमेरिका और चीन के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। अमेरिका ताइवान समेत बाकी देशों के पक्ष में आकर चीन के खिलाफ हो जाता है।
वुहान इंस्टीट्यूट की टीम को कभी कोविड-19 महामारी पैदा करने के लिए दोषी ठहराया गया था। कहा जाता है कि कोरोना वायरस चीन के वुहान स्थित इसी लैब से निकला था।
केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा कि अनिर्धारित क्षेत्रों पर पेंट से निशान बना देने का मतलब यह नहीं है कि उस जमीन पर उनका अतिक्रमण हो गया है। जहां पर सीमा तय नहीं है वहां पर दोनों देश पेट्रोलिंग करते हैं।
रूस पर बढ़े यूक्रेनी हमलों के बीच चीन ने सोमवार को ऐलान किया कि उसकी और रूस की सेनाएं इसी महीने बड़ा संयुक्त युद्ध अभ्यास करेंगे। चीन के इस बयान ने यूक्रेन और अमेरिका के कान खड़े कर दिए हैं।
रोसेटोम की अगुवाई वाले इस पावर प्रोजेक्ट के तहत छोटा न्यूक्लियर प्लांट तैयार करना है। यह प्लांट बेस की जरूरत के हिसाब से ऊर्जा तैयार कर सकेगा। रोसेटोम चीफ एलेक्सी लिखाचेव ने कहा कि भारत और चीन इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना चाहते हैं।
चीन में एक शख्स ने लगातार 104 दिन काम किया। इस दौरान उसने केवल एक दिन की छुट्टी ली। उसकी तबीयत बिगड़ गई और मल्टीऑर्गन फेल्योर की वजह से मौत हो गई।
पिछले साल लंदन में करीब 85 हजार स्मार्टफोन चोरी हुए हैं। इनमें से ज्यादातर स्मार्टफोन चीन के शेनजेन शहर पहुंच रहे हैं। मगर चोरी हुए फोन शेनजेन ही क्यों लाए जा रहे हैं?
दक्षिण चीन सागर में फिलीपींस की बढ़ती हवाई गतिविधियों और आक्रामकता से चीन की चिंता बढ़ गई है। भारत से मिली ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली के बाद, अब फिलीपींस ने अमेरिका से टायफॉन मिसाइल लांचर हासिल करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इस सैन्य विस्तार से ड्रैगन की टेंशन और बढ़ गई है।
ताइवान के राष्ट्रपति लाइ चिंग-ते ने चीन की विस्तारवादी नीतियों पर एक बार फिर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अगर चीन अपनी जमीन की फिक्र करता है तो उसे रूस से भी खोई हुई जमीन वापस लेनी चाहिएन।
यूक्रेन से युद्ध के बीच चीन पर बढ़ती रूस की निर्भरता अब मुखर तौर पर सामने आने लगी है। दोनों देशों की बढ़ती साझेदारी के बीच रूस में मंदारिन की लोकप्रियता बढ़ रही है।
स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे उसकी समुद्री सीमा में यह चीनी जहाज दिखा जो आठ बजे से कुछ समय पहले वहां से चला गया। इस चीनी जहाज पर जापानी सैन्य जहाज एवं विमान की नजर थी।
पाकिस्तान ने चीन के प्रति अपनी वफादारी एक बार फिर साबित की है। हाल ही में पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बोली लगाने की जरूरतों को नजरअंदाज करते हुए चीन को सीधे 2 अरब अमेरिकी डॉलर का एक अहम सड़क निर्माण का ठेका दे दिया है।
चीन लगातार मालदीव को कर्ज देकर उसे कमजोर कर रहा है और मालदीव की आर्थिक निर्भरता चीन पर लगातार बढ़ती जा रही है।
एएनआई ने जापान की मीडिया के हवाले से लिखा है कि इस घटनाक्रम से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ सकता है। जापान के विदेश मंत्रालय ने बताया है कि उपविदेश मंत्री मासाताका ओकानो ने चीन के कार्यकारी राजदूत को तलब किया और 'बेहद गंभीर विरोध' दर्ज कराया है। साथ ही इसे रोकने के लिए उपाय करने के लिए कहा है।
भारतीय नौसेना का पोत INS मुंबई श्रीलंका की तीन दिवसीय यात्रा पर सोमवार को कोलंबो बंदरगाह पहुंचा। संयोग से चीनी नौसेना के तीन युद्धपोत भी आज कोलंबो बंदरगाह पहुंचे। श्रीलंका नौसेना ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भारतीय नौसेना का जहाज 'मुंबई' श्रीलंका की तीन दिवसीय यात्रा पर है।
चीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आसमान में सात सूरज नजर आ रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में चेंग्दू के एक अस्पताल से वांग नाम की एक महिला ने इस फुटेज को कैमरे में कैद किया था। वीडियो में अलग-अलग तीव्रता के साथ सात चमकीले धब्बे एक कतार में नजर आ रहे हैं।
अमेरिका और चीन के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा ने अफ्रीका को नया शीत युद्ध का केंद्र बना दिया है। दोनों महाशक्तियां अफ्रीका में अपने प्रभाव को बढ़ाने के लिए संघर्षरत हैं, जबकि भारत और ब्राजील जैसे उभरते दिग्गज इस क्षेत्र में संतुलन बना कर चल रहे हैं।
अमेरिकी मिसाइल सिस्टम के फिलीपींस में तैनात किए जाने से चीन की टेंशन में इजाफा हो गया है। इस पर चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने चिंता व्यक्त की है। यी ने कहा कि इस तरह की तैनाती से इस क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बनेगा, जिससे अस्थिरता बढ़ेगी।