Hindi Newsराजस्थान न्यूज़Lathicharge on Rajasthan Youth Congress workers in Jaipur who were going to surround CM residence

जयपुर में राजस्थान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस से भिड़े, लाठीचार्ज

  • दरअसल, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए जा रहे थे, इस दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए।। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया।

Prem Narayan Meena लाइव हिन्दुस्तानSat, 21 Dec 2024 05:10 PM
share Share
Follow Us on
जयपुर में राजस्थान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस से भिड़े, लाठीचार्ज

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज युवा कांग्रेस पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। दरअसल, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए जा रहे थे, इस दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। इससे पहले प्रदर्शन में शहीद स्मारक पर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी पहुंचे थे।

इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं और वाटर कैनन के प्रेशर से वे सड़क पर गिर गए है। बैरिकेडिंग पर चढ़े यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग से नीचे धकेला। बाद में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर प्रदर्शन को समाप्त कराने का प्रयास किया गया। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया सहित करीब 40 युवाओं को हिरासत में लेकर प्रदर्शन स्थल से दूर ले जाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं के सिर, हाथ, पैर, कमर और कंधे पर चोटें आईं।

सांगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया पुलिस बैरिकेडिंग पर चढ़े हुए हैं, जिन्हें नीचे उतारने के लिए पुलिस हर संभव कोशिश कर रही है। लोगों को डिटेन किया जा रहा है। पुलिस ने भीड़ पर वाटर कैनन से पानी की बौछार की जा रही है।लेकिन प्रदर्शनकारी युवा पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे हैं।कुछ कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए हैं। वहीं कुछ पुलिस से धक्का मुक्की कर रहे हैं। हालांकि पुलिस सभी पर लाठीचार्ज करते हुए उन्हें वहां से खदेड़ने का काम कर रही है। प्रदर्शनकारी लगातार सीएम से मिलने का समय मांग रहे हैं।

बता दें इस प्रदर्शन में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया समेत कई वरिष्ठ नेताओं और सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया है। जयपुर के शहीद स्मारक पर संबोधित करते हुए सचिन पायलट और गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

अगला लेखऐप पर पढ़ें