वाराणसी के नमो घाट पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दीप प्रज्वलित कर देव दीपावली कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस भव्य आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समेत कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
देव दीपावली के अवसर पर काशी के घाटों को दियों से सजाया गया। रंग बिरंगी रोशनी में डूबा नमो घाट बेहद ही प्यार लग रहा था। इस घाट की सुंदरता को निहारने लोग दूर-दूर से आए थे।
वाराणसी में देव दीपावली के मौके पर लोगों ने क्रूज का मजा लिया। क्रूज से गंगा घाट का नजारा बेहद ही प्यारा लग रहा था। लोगों ने इस मौके को अपने फोन में कैद किया।
देवदीपावली के इस पावन अवसर पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु वाराणसी पहुंचे। सभी ने गंगा तट पर दीप जलाकर अपनी आस्था प्रकट की। नमो घाट का यह देवदीपावली आयोजन ऐतिहासिक बन गया।
देव दीपावली पर घाटों पर भव्य आयोजन किया गया। आतिशबाजी ने वाराणसी के आसमान को रोशन कर दिया। हर ओर उत्सव का माहौल रहा।
देव दीपावली के भव्य आयोजन को देखते हुए वाराणसी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी से तैनात रहे। हालंकि घाटों पर तैनात पुलिस बल को भीड़ पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।