Hindi Newsफोटोखेलतिलक वर्मा से पहले IPL के इतिहास में कौन-कौन हुआ है रिटायर्ड आउट, देखें पूरी लिस्ट

तिलक वर्मा से पहले IPL के इतिहास में कौन-कौन हुआ है रिटायर्ड आउट, देखें पूरी लिस्ट

  • मुंबई इंडियंस की ओर से शुक्रवार को लखनऊ के खिलाफ एक चौंकाने वाला फैसला लिया गया। हार्दिक पांड्या ने तिलक वर्मा को रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन लौटने के लिए कहा। ये 19वें ओवर में हुआ और वे चौथे प्लेयर रिटायर्ड आउट होने वाले आईपीएल में बने।

Vikash GaurSat, 5 April 2025 08:04 AM
1/5

IPL में रिटायर्ड आउट होने वाले चार प्लेयर

IPL के इतिहास में अब तक चार खिलाड़ी रिटायर्ड आउट हुए हैं। ताजा मामला तिलक वर्मा से जुड़ा है, जो शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेस मुंबई इंडियंस मैच में 19वें ओवर में रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन लौटे। उनसे पहले भी 3 खिलाड़ी ऐसे ही पवेलियन लौटे हैं। उनके बारे में जान लीजिए।

2/5

अश्विन थे रिटायर्ड आउट होने वाले पहले प्लेयर

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे पहला मामला रिटायर्ड आउट होने का साल 2022 में आया था, जब राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए आर अश्विन ने खुद को रिटायर्ड आउट करा लिया था। वे पवेलियन लौट गए थे।

3/5

अथर्व तायडे भी बने शिकार

IPL में किसी भी खिलाड़ी के रिटायर्ड आउट होने का दूसरा मामला एक साल के बाद 2023 में आया। इस बार पंजाब किंग्स ने धर्मशाला के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अथर्व तायडे को वापस बुला लिया था।

4/5

सुदर्शन का प्रदर्शन फीका

2023 में ही तीसरा मामला भी आईपीएल में रिटायर्ड आउट का देखने को मिला। इस बार गुजरात टाइटन्स ने साई सुदर्शन को वापस बुला लिया था। उस मैच में भी कप्तान हार्दिक पांड्या थे।

5/5

तिलक बने चौथे प्लेयर

वहीं, तिलक वर्मा आईपीएल में रिटायर्ड आउट होने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। उनको आईपीएल 2025 के मुकाबले में लखनऊ के खिलाफ मुंबई ने वापस बुलाया। वे 23 गेंदों में 25 रन बनाने में सफल रहे।