कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
झुमरी तिलैया में झारखंड बंगाली समिति द्वारा रवींद्रनाथ टैगोर की 164वीं जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगीत और नृत्य के साथ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शाखा अध्यक्ष ने टैगोर की बहुमुखी प्रतिभा की...

झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। झारखंड बंगाली समिति कोडरमा शाखा के तत्वावधान में शुक्रवार की संध्या झुमरी तिलैया स्थित रविंद्र भवन में विश्व कवि रवींद्र नाथ टैगोर की 164वीं जन्म जयंती गीत- संगीत, नृत्य के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम का प्रारंभ रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर शाखा के अध्यक्ष डॉ. ओमियो कुमार विश्वास व सचिव उत्तम चटर्जी द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। स्वागत संगीत हे नूतोन देखा दिक आर बार, जन्मेरो प्रथमो शुभोखने.... के साथ गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर की 164वीं जयंती भारतीय संस्कृति व मूल्य परक चेतना के संवाहक के रूप में सादगी पूर्ण तरीके से मनाई गई। शाखा अध्यक्ष ओमिया विश्वास ने इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए कहा कि कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर बहुमखी प्रतिभा संपन्न विद्वान थे।
वे एक कवि, लेखक, नाटककार, संगीतकार, दार्शनिक, चित्रकार और समाज सुधारक थे। उन्होंने बंगाल के साथ भारतीय संस्कृति, संगीत और कला को नए आयाम दिए थे। उनकी रचनाएं देश की सीमा ही नहीं बल्कि अन्य देश के लोगों के दिलों में भी जगह बनाने में सफल रही। दो देशों की राष्ट्रीय गान ,कवि गुरु की ही रचना है। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुनील देवनाथ,ताप्ती चक्रवर्ती, प्रिया बंदोपाध्याय, इंद्राणी मुखर्जी, मिली मित्रा, सुजीत विश्वास,पिऊ विश्वास, अभिनंदन राय,अंतरा मुखर्जी ने संगीत की प्रस्तुति की। अद्रिजा विश्वास,अहाना बंदोपाध्याय एवं अंतरा घोष ने नृत्य प्रस्तुत किया। गिटार के माध्यम से रविंद्र संगीत की धुन की प्रस्तुति डॉ. लूना मित्रा ने किया। वाद्य यंत्र काहेन पर संगत देकर अभिनंदन राय ने पूरे सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन संदीप मुखर्जी ने किया व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अभिजीत राय ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुधन्य घोष, दाशरथी बनर्जी,गाबु विश्वास, बाणी चटर्जी ,सोमा चटर्जी, आलोक सरकार, विभूतिभूषण चक्रवर्ती, सपन डे,अरुप मित्रा, मुनमुन राय, निमाईचंद्र दास, चंद्रानी सरकार उर्मिला दास, सुजाता बनर्जी आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।