Hindi Newsगैलरीलाइफस्टाइलशादी के लिए लहंगा खरीदने वाली हैं तो इन बॉलीवुड स्टाइल डिजाइन

शादी के लिए लहंगा खरीदने वाली हैं तो इन बॉलीवुड स्टाइल डिजाइन

Trendy Lehenga Design: लहंगा खरीदने वाली हैं तो बॉलीवुड स्टाइल इन अट्रैक्टिव डिजाइन के लहंगे जरूर देख लें। 

AparajitaThu, 20 Feb 2025 09:56 PM
1/7

बॉलीवुड स्टाइल लहंगा डिजाइन

शादी के लिए लहंगे का क्रेज लड़कियों में सबसे ज्यादा रहता है। खुद की शादी हो या फिर सिबलिंग्स की, एक खूबसूरत लहंगा पहनने का ख्वाब तो हर लड़की को रहता है। अगर आप आने वाले वेडिंग सीजन के लिए लहंगे की शॉपिंग करने वाली हैं तो इन ब्यूटीफुल बॉलीवुड स्टाइल लहंगे को जरूर देख लें। जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।

2/7

फिश कट लहंगा

लेटेस्ट लहंगा डिजाइन पहनना चाहती हैं तो प्रियंका चोपड़ा की तरह फिश कट डिजाइन का लहंगा बनवा लें। ये लुक लड़कियों में सबसे अलग दिखेगा।

3/7

शॉर्ट कुर्ती ब्लाउज डिजाइन

लहंगे के साथ थोड़ा हटके लुक चाहती हैं तो शार्ट कुर्ती सिलवा लें। प्रियंका चोपड़ा का ये हल्दी वाला लुक ट्रेंडी है और खूबसूरत दिखेगा।

4/7

क्रश्ड फैब्रिक लहंगा

हैवी एंब्रायडरी ब्लाउज के साथ क्रश्ड डिजाइन फैब्रिक के लहंगे को ट्राई करें। भूमि पेडनेकर का पर्पल लहंगा लुक काफी अट्रैक्टिव है।

5/7

हार्ट शेप चोली और मिनमम एंब्रायडरी

हार्ट शेप ब्लाउज के डिजाइन के साथ प्रिंटेड फैब्रिक पर बनी लाइटवेट एंब्रायडरी काफी गॉर्जियस दिखती है। कली वाले लहंगे की डिजाइन में अट्रैक्टिव लुक देखने को मिलेगा।

6/7

प्रिंटेड लहंगा और जैकेट

प्रिंटेड लहंगा अगर पुराना ट्रेंड लगने लगा है तो परिणीति चोपड़ा के इस लुक पर नजर जरूर डाल लें। जिसमे उन्होंने प्रिंटेड लहंगे के साथ क्रॉप जैकेट पेयर किया है।

7/7

राजस्थानी डिजाइन का लहंगा

ए लाइन या फिश कट लहंगा नहीं पहनना चाहती हैं तो स्ट्रेट डिजाइन के लहंगे को ट्राई करें। राजस्थानी एंब्रायडरी और पर्पल कलर के साथ स्ट्रेट डिजाइन भी वेडिंग सीजन के लिए परफेक्ट है।