बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वो हमेशा ही अपने फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगी। श्रीदेवी की बॉलीवुड इंडस्ट्री की पहली फीमेल सुपरस्टार रही हैं। अपने करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं श्रीदेवी की कई फिल्में हैं जो आज तक थिएटर का मुंह तक नहीं देख पाईं। जी हां, उनकी 5 ऐसी फिल्में हैं जो आज तक रिलीज नहीं हुईं। तो चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में...
बॉलीवुड डायरेक्टर रमेश सिप्पी साल 1988 में एक फिल्म बना रहे थे, जिसका नाम 'जमीन' था। सिप्पी इस फिल्म को विनोद खन्ना, श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित के साथ बनाने वाले थे। फिल्म का एक बड़ा हिस्सा शूट भी हो गया था लेकिन पूरी फिल्म शूट नहीं होने के कारण ये रिलीज नहीं हो सकी।
फिल्म 'चांदनी' के कोरियोग्राफर मनमोहन सिंह ने श्रीदेवी और सनी देओल को लेकर फिल्म 'तीरंदाज' की घोषणा की थी। फिल्म का मुहूर्त क्लैप यश चोपड़ा ने दिया था। लेकिन किन्हीं कारणों से ये फिल्म कभी बन नहीं पाई।
डायरेक्टर अनिल शर्मा ने साल 1990 में श्रीदेवी और अनिल कपूर को लेकर फिल्म 'महाराजा' बनाने की घोषणा की थी। फिल्म की कास्ट को लेकर कुछ दिक्कतें हुई और फिल्म बंद हो गई। इसके बाद इसी नाम से साल 1998 में ये फिल्म आई जिसमें गोविंदा और मनीषा कोइराला ने काम किया था।
डायरेक्टर केआर रेड्डी सुपरहिट फिल्म 'चांदनी' की स्टार कास्ट को लेकर फिल्म 'गर्जना' बनाना चाहते थे। साल 1991 में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया था। इस मूवी में रेड्डी श्रीदेवी, विनोद खन्ना और ऋषि कपूर को लेने वाले थे। मूवी की शूटिंग भी शुरू हो गई थी, लेकिन फिल्म की स्टारकास्ट और प्रोड्यूसर के बीच पेमेंट को लेकर अनबन हुई और फिल्म बंद हो गई।
एक इंटरव्यू में अनिल कपूर ने बताया था कि उन्हें और श्रीदेवी को लेकर 'गोविंदा' नाम से एक फिल्म बनने वाली थी। फिल्म के लिए दोनों ने फोटोशूट भी करवाया था लेकिन किसी कारण से फिल्म बन ही नहीं पाई। इसके बाद अनिल और श्रीदेवी को 'मिस्टर इंडिया' में कास्ट किया गया।