Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsGrand Buddha Procession Celebrated in City with Enthusiasm and Devotion

शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने सभी का मन मोहा

Sambhal News - भारतीय बौद्ध संस्कार संघ द्वारा भगवान बुद्ध की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में झांकियां और बैंड शामिल थे, जो भगवान बुद्ध का गुणगान कर रहे थे। भंते धम्म विमल ने बुद्ध वंदना कराई और बुद्ध...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलTue, 13 May 2025 04:36 AM
share Share
Follow Us on
शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने सभी का मन मोहा

भारतीय बौद्ध संस्कार संघ के तत्वावधान में शहर में भगवान बुद्ध की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। कैथल गेट स्थित सिद्धार्थ बौद्ध बिहार पर भंते धम्म विमल ने बुद्ध वंदना कराई। इसकके बाद अतिथियों ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में बैंड भगवान गुद्ध का गुणगान करते चल रहे थे। इसके बाद स्लोगन लिखी पटिटकाएं युवक लेकर चल रहे थे। शोभायात्रा में कमल के फूल पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा की झांकी, सम्राट अशोक की झांकी के बाद सिंहासन पर तथागत बुद्ध की पीतल की प्रतिमा शामिल थी।

इसके अलावा युवतियां झांकी के आगे बुद्धगीत गाती चल रही थी। इस दौरान भंते ने बुद्ध पूर्णिमा के बारे में बताया कि वैशाख पूर्णिमा के ही दिन तथागत बुद्ध का जन्म हुआ और आज के ही दिन ज्ञान प्राप्त हुआ। वैशाख पूर्णिमा को ही तथागत बुद्ध का परिनिर्माण हुआ था। इसी इस पूर्णिमा का विशेष महत्व माना गया गया है। शोभायात्रा कैथल गेट स्थित सिद्धार्थ बौद्ध बिहार से शुरू होकर सेमरटोला, खुर्जा गेट, जवाहर रोड, लाठी बाजार, घंटाघर, बड़ा बाजार, घासमंडी, ब्रहमबाजार होती हुई सिद्धार्थ बौद्ध पहुंचकर समापन किया गया। इस दौरान परमेश्वरलाल सैनी, हेमराज सिंह, नरेश भारती, सतीश भारती, अशोक कुमार, राजाराम,अशोक कुमार मौर्य, रामरूप रूपी, अजब सिंह, अरविंद आंबेडकर, गौरी बौद्ध, छाया बौद्ध, विमला, अंजलि गौतम, वीना गौतम आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें