Bollywood Actresses Who Work Their Father In Law In Movies One Has Done Romance In Film इन एक्ट्रेसेस ने अपने ससुर के साथ फिल्मों में किया काम, एक ने तो ससुर के साथ मूवी में किया था रोमांस
Hindi Newsफोटोमनोरंजनइन एक्ट्रेसेस ने अपने ससुर के साथ फिल्मों में किया काम, एक ने तो ससुर के साथ मूवी में किया था रोमांस

इन एक्ट्रेसेस ने अपने ससुर के साथ फिल्मों में किया काम, एक ने तो ससुर के साथ मूवी में किया था रोमांस

आज हम आपको उन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने फिल्मों में अपने ससुर के साथ काम किया है। हालांकि सभी ने शादी से पहले ही ससुर के साथ काम किया है।

Sushmeeta SemwalSat, 17 May 2025 03:07 PM
1/8

बॉलीवुड एक्टर्स

बॉलीवुड में कई बार सेलेब्स को पता नहीं चलता कि वह आज जिसके साथ काम कर रहे हैं, कल को उनका उनसे रिश्ता हो जाए। आज हम आपको ऐसे ही कई एक्ट्रेसेस के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपने ससुर के साथ काम किया है।

2/8

ससुर के साथ फिल्म में किया रोमांस

इतना ही नहीं इसमें से एक एक्ट्रेस ने तो ससुर के साथ आइटम सॉन्ग और एक ने तो रोमांटिक फिल्म में भी काम किया था। हालांकि तब ऑफिशियली वे सास-बहू नहीं बने थे।

3/8

कई सुपरस्टार इसमें शामिल

इस लिस्ट में कई बड़े सुपरस्टार्स भी शामिल हैं जिसमें अमिताभ, ऋषि कपूर कपूर और नागार्जुन भी शामिल हैं। तो चलिए बताते हैं पूरी लिस्ट के बारे में।

4/8

अमिताभ-ऐश्वर्या

अमिताभ बच्चन ने ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म बंटी और बबली में कम किया है। दोनों ने हालांकि इस फिल्म में एक गाने में परफॉर्म किया था। दोनों का कजरा रे गाना आज भी हिट है। इसमें अमिताभ, ऐश्वर्या के साथ अभिषेक बच्चन भी थे। ऐश्वर्या ने हालांकि शादी से पहले अमिताभ के साथ इस गाने को किया था।

5/8

नीतू कपूर- शशि कपूर

नीतू कपूर ने अपने चाचा ससुर शशि कपूर के साथ एक और एक ग्यारह, काला पानी और दीवार फिल्म में काम किया है। दोनों ने फिल्मों में कपल का रोल भी निभाया है। दोनों का गाना कह दूं तुम्हें आज तक दर्शकों का फेवरेट है।

6/8

आलिया भट्ट-ऋषि कपूर

आलिया भट्ट ने ऋषि कपूर के साथ फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर और कपूर एंड संस में काम किया था। फिल्म में दोनों की बॉन्डिंग भी दर्शकों को पसंद आई थी।

7/8

सामंथा-नागार्जुन

सामंथा रुथ प्रभु ने नागा चैतन्य से शादी करने से पहले उनके पिता नागार्जुन के साथ फिल्म में काम किया था। हालांकि अब तो सामंथा और नागा का तलाक हो गया है।

8/8

शोभिता-नागार्जुन

नागा ने शोभिता धूलिपाला से दूसरी शादी की है। वहीं शोभिता ने भी अब जो उनके ससुर हैं नागार्जुन उनके साथ शादी से पहले फिल्म गुडाचारी में काम किया था।