बॉबी देओल ने तमाम फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के साथ-साथ वो वेब सीरीज में भी अपना कमाल दिखा चुके हैं। बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम 3 का पार्ट 2 जल्द ही रिलीज होने वाला है। आश्रम 3 के पार्ट 2 के रिलीज से पहले जानते हैं बॉबी देओल की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में।
लिस्ट में पहला नंबर 2023 में रिलीज हुई एनिमल का है। इस फिल्म में बॉबी देओल विलेन की भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म ने भारत में 553.87 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
लिस्ट में दूसरा नंबर साल 2019 में रिलीज हुई हाउसफुल 4 का है। इस फिल्म ने भारत में 210.3 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
लिस्ट में तीसरा नंबर साल 2018 में आई रेस 3 का है। इस फिल्म ने भारत में 169.5 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
लिस्ट में चौथा नंबर साल 2011 में आई फिल्म यमला पगला दीवाना का है। इस फिल्म ने भारत में 55.12 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं।
लिस्ट में 5वां नंबर साल 2011 में रिलीज हुई थैंक्यू का है। इस फिल्म में इरफान खान भी नजर आए थे। फिल्म ने भारत में 46.56 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को आप यूट्यूब पर रेंट करके देख सकते हैं।
लिस्ट में छठा नंबर साल 2013 में रिलीज हुई यमला पगला दीवाना 2 का है। फिल्म ने भारत में 33.97 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को आप यूट्यूब पर रेंट करके देख सकते हैं।
लिस्ट में 7वां नंबर साल 2012 में रिलीज हुई प्लेयर्स का है। इस फिल्म ने भारत में 28.67 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
लिस्ट में 8वां नंबर झूम बराबर झूम (2007) का है। इस फिल्म ने भारत में 27.05 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
लिस्ट में 9वें नंबर पर साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म अपने का है। इस फिल्म ने भारत में 21.9 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
लिस्ट में 10वां नंबर बॉबी देओल की फिल्म सोल्जर (1998) का है। इस फिल्म ने भारत में 21.23 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।