बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अमिताभ ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं बिग बी ने अपने करियर में कई फिल्मों के ऑफर को ठुकराया है। एक फिल्म ने आठ ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए। तो चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में...
अनिल कपूर और श्रीदेवी की फिल्म मिस्टर इंडिया एक हिट मूवी रही थी। इस मूवी ने अनिल को बड़ी पहचान दिलाई। लेकिन क्या आप जानते हैं पहले ये फिल्म अमिताभ बच्चन को ऑफर की गई थी।
ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म कोई मिल गया में अमिताभ बच्चन को ऋतिक के पिता का रोल ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था। बाद में ये रोल खुद ऋतिक के पिता और फिल्म के डायरेक्टर राकेश रोशन ने निभाया।
कुर्बानी फिल्म विनोद खन्ना के करियर की बड़ी हिट मानी जाती है। इसमें फिरोज खान भी लीड रोल में थे। फिल्म में विनोद के रोल के लिए पहले अमिताभ बच्चन को ही चुना गया था, लेकिन उन्होंने करने से इनकार कर दिया।
हिंदी सिनेमा में इतिहास रचने वाली फिल्म स्लम डॉग मिलेनियर ने आठ ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। यही नहीं, इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 3150 करोड़ की कमाई की। इस मूवी में अनिल कपूर ने होस्ट का अहम किरदार निभाया है, लेकिन ये रोल पहले अमिताभ बच्चन को ऑफर हुआ था।
ऋतिक रोशन की मिशन कश्मीर भी अमिताभ बच्चन को ऑफर हुई थी। इसमें उन्हें पुलिस अफसर इनायत खान का जो रोल ऑफर किया गया। उनके माना करने के बाद ये रोल संजय दत्त ने प्ले किया।
आमिर खान, अजय देवगन, जूही चावला और काजोल स्टार फिल्म इश्क हिट रही थी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस स्टारर फिल्म में भी अमिताभ बच्चन को एक कैमियो रोल ऑफर किया गया था। रोल ज्यादा बड़ा नहीं था इसलिए अमिताभ ने करने से मना कर दिया।