Hindi Newsगैलरीपंचांग-पुराणVastu Tips: वास्तु के अनुसार तुलसी के पास नहीं रखनी चाहिए ये 5 चीजें, माना जाता है अशुभ

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार तुलसी के पास नहीं रखनी चाहिए ये 5 चीजें, माना जाता है अशुभ

  • Vastu for Tulsi plant at home: मां लक्ष्मी का स्वरूप तुलसी के पौधे के पास कुछ चीजों को रखना अशुभ माना गया है। जानें वास्तु के अनुसार तुलसी के आसपास किन चीजों को नहीं रखना चाहिए-

Saumya TiwariWed, 12 Feb 2025 06:15 PM
1/6

तुलसी के पास किन चीजों को नहीं रखना चाहिए

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा पूजनीय माना गया है। वास्तु के अनुसार घर पर तुलसी को लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मां लक्ष्मी का स्थाई वास होता है। तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। तुलसी भगवान विष्णु को भी अतिप्रिय है। वास्तु के अनुसार, तुलसी के पास कुछ चीजों को रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और सौभाग्य में कमी होती है। जानें तुलसी के पास किन चीजों को नहीं रखना चाहिए।

2/6

तुलसी को हमेशा रखें साफ व स्वच्छ स्थान पर

तुलसी के पास कूड़ा या कड़ादान रखना अशुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार, इससे घर में आर्थिक तंगी व दरिद्रता का आगमन होता है। तुलसी के पौधे को हमेशा साफ व स्वच्छ स्थान पर ही रखना चाहिए।

3/6

तुलसी के पास न रखें जूते-चप्पल

तुलसी के आसपास जूते-चप्पल रखना अशुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार, तुलसी के पास जूते-चप्पल रखने से उसकी पवित्रता कम होती है और घर में नेगेटिव एनर्जी का संचार होता है। इससे परिवार में तनाव व सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

4/6

<p>तुलसी के पास न रखें शिवलिंग</p>

वास्तु के अनुसार, तुलसी के पास शिवलिंग रखना अशुभ माना गया है। हिंदू धर्म में तुलसी व शिवलिंग दोनों ही पवित्र व पूजनीय हैं। लेकिन इन दोनों को एक साथ रखने से घर में अशांति का वास होता है।

5/6

तुलसी के पास न रखें कांटेदार पौधे

तुलसी के आसपास कांटेदार पौधे जैसे कैक्टस आदि नहीं रखने चाहिए। वास्तु के अनुसार, कांटेदार पौधे नकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं, जिससे घर में तनाव का माहौल रहता है और सुख-समृद्धि में बाधा आती है।

6/6

मांस-मदिरा

तुलसी के पौधे के पास बैठकर मांस-मदिरा का सेवन करना या उसे रखना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक को अशुभ फलों की प्राप्ति होती है। इससे मां लक्ष्मी के रुष्ट होने की भी मान्यता है।