Hindi Newsगैलरीपंचांग-पुराणVastu Tips: घर में लगी दीवार घड़ी ला सकती है बुरा समय, जान लें ये 5 आसान वास्तु टिप्स

Vastu Tips: घर में लगी दीवार घड़ी ला सकती है बुरा समय, जान लें ये 5 आसान वास्तु टिप्स

  • Vastu Tips: वास्तु के अनुसार, घर पर दीवार घड़ी को सही दिशा में लगाना बहुत जरूरी होता है। जानें घर पर घड़ी को किस दिशा में लगाना चाहिए और किस तरह की घड़ी को शुभ माना जाता है।

Saumya TiwariWed, 5 Feb 2025 12:48 PM
1/6

घड़ी से जुड़े वास्तु उपाय

कहावत है समय बलवान होता है। समय किसी को भी फर्श से अर्श और अर्श से फर्श पर पहुंचा सकता है। कहा जाता है कि जिसका समय अच्छा चल रहा होता है, उसे जीवन में किसी चीज की कमी नहीं रहती है। वास्तु शास्त्र में विपरीत समय को अच्छे समय में बदलने के उपाय बताए गए हैं। वास्तु के अनुसार जीवन में अच्छा समय लाने में घर की दीवार घड़ी अहम रोल निभाती है। वास्तु दोष से बचने के लिए घड़ी की दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। गलत दिशा में लगी घड़ी व्यक्ति का बुरा समय ला सकती है। जानें घर की दीवार घड़ी से जुड़े वास्तु उपाय-

2/6

घड़ी को रखने की सही दिशा क्या है

घर में अगर खराब घड़ियां हैं तो उन्हें ठीक कराएं। घर में बहुत घड़ियां हैं तो उनको पूर्व अथवा उत्तर दिशा में रखें। वास्तु के अनुसार, घर में पड़ी बेकार घड़ियां नकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं, जिससे व्यक्ति को कार्यों व तरक्की में बाधा का सामना करना पड़ता है।

3/6

दीवार पर घड़ी लगाने की सही दिशा

वास्तु के अनुसार, घर में घड़ी लगाने की सबसे शुभ दिशा है पूर्व। इस दिशा में घड़ी लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और मां लक्ष्मी का प्रवेश सुगम होता है।

4/6

दीवार घड़ी किस दिशा में नहीं लगानी चाहिए

वास्तु के अनुसार, दक्षिण दिशा में लगी घड़ी तरक्की और भाग्य में भी बाधा उत्पन्न करती है। इसलिए घड़ी को इस दिशा में नहीं लगाना चाहिए।

5/6

घड़ी को किस दिशा में लगाना अशुभ होता है

वास्तु के अनुसार, पश्चिम दिशा में लगी घड़ी व्याधि उत्पन्न करती है और गृह क्लेश होता है। ऐसे में इस दिशा में दीवार पर घड़ी लगाना अशुभ माना जाता है।

6/6

वास्तु के अनुसार कौन सी घड़ी सबसे अच्छी है

वास्तु के अनुसार, गोल आकार की घड़ी बहुत ही शुभ होती है। इसके अलावा पेंडुलम वाली घड़ी को भी शुभ माना गया है। इस घड़ी को घर के किसी भी कमरे में लगा सकते हैं।