Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Here Some Question behind Fire in Bawana factory fire

बवाना फैकट्री आग के पीछ छुपे हैं ये बड़े सवाल, कौन देगा जवाब?

बवाना सेक्टर पांच में स्थित पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग के पीछे लापरवाही भी उभर कर सामने आ रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि भीड़भाड़ वाले इलाके में पटाखा फैक्ट्री कैसे चल रही थी। इतनी बड़ी संख्या...

नई दिल्ली। लाइव हिन्दुस्तान टीम Sun, 21 Jan 2018 04:55 AM
share Share

बवाना सेक्टर पांच में स्थित पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग के पीछे लापरवाही भी उभर कर सामने आ रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि भीड़भाड़ वाले इलाके में पटाखा फैक्ट्री कैसे चल रही थी। इतनी बड़ी संख्या में हुई मौतों ने हाल ही में मुंबई में हुए भीषण अग्निकांड के पीछे हुई लापरवाही की याद दिला दी। मुंबई की घटना से भी दिल्ली के लोगों ने कोई सबक नहीं लिया। 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने फैक्ट्री की वैधता के प्रश्न को जांच का विषय बताया। उन्होंने कहा कि इस बात की जांच की जाएगी कि फैक्ट्री ने किन नियमों का उल्लंघन किया है। इतनी बड़ी घटना से एक बात तो तय है कि इस फैक्ट्री में आग से निपटने के लिए उपकरणों का प्रबंध नहीं था। 

अलग-अलग मंजिलों पर लाश : आग बुझाने के बाद बचाव एवं राहत दल ने फैक्ट्री में प्रवेश किया। पहले टीम ने फैक्ट्री के बेसमेंट में प्रवेश किया जहां उन्हें बुरी हालत में मलबे से दबा एक शव मिला। इसके बाद दल ग्राउंड फ्लोर पर गया जहां पर एक दूसरे के पास पड़े तीन शव मिले। तीनों के शरीर पर जलने के निशान थे। वहीं, सबसे ज्यादा शव पहली मंजिल पर मिले। इस मंजिल पर बचाव दल को 13 शव मिले। इस मंजिल पर घायल भी थे। यहां पर शव की स्थिति देखकर ऐसा लग रहा था कि उनकी मौत धुएं की वजह से दम घुटने से हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें